Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अगर हम दिल्ली एनसीआर की बात करें तो यहां की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित है। तापमान में गिरावट अक्सर वायु प्रदूषण के स्तर में वृद्धि के साथ होती है। यह मौसम हवा की गुणवत्ता को प्रभावित करती है। प्रदूषित हवा में सांस लेने से कई समस्याएं होती हैं जैसे अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, निमोनिया और यहां तक कि फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियां भी हो सकती है। ऐसे में इस मौसम में आपको अपने फेफड़ों और श्वास नली को धूल के कणों से बचाना बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। ऐसा करके आप श्वसन समस्याओं को रोक भी सकते हैं।
वायु प्रदूषण की समस्या के प्रति चिंता जताते हुए जाने-माने लाइफस्टाइल कोच ल्यूक कोटिन्हो ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक घरेलू उपाय साझा किया है जो आपके फेफड़ों और श्वासन मार्ग को साफ करने में मदद कर सकते हैं। ल्यूक ने अपनी पोस्ट में एक विशेष हर्बल चाय का उल्लेख किया है जो आपके फेफड़ों को साफ रखने और आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। आइये देखते हैं इस चाय को बनाने का तरीका।
यह चाय प्राकृतिक जड़ी बूटियों और मसालों से तैयार होती है जो आमतौर पर हर घर में उपलब्ध होती हैं और अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती हैं। इस चाय को पीने से प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने में मदद मिलती है, जो इस समय विशेष रूप से महत्वपूर्ण है खासकर जब कोरोनाव वायरस के मामलों की संख्या बढ़ रही है।
अदरक: 1 इंच (कद्दूकस की हुई)
दालचीनी: 1 छोटी स्टिक
तुलसी के पत्ते: 10—l2
अजवायन: 1 चम्मच
कालीमिर्च: 3 दाने
इलायची: 2 दाने
सौंफ: एक चौथाई चम्मच
जीरा: एक चौथाई चम्मच
सभी सामग्री को एक गहरे पैन में डालें और इसमें एक गिलास पानी डालें। इन्हें 10 मिनट के लिए उबलने दें और फिर एक कप में चाय को छान लें। स्वाद को बेहतर बनाने के लिए आप अपनी चाय में शहद या गुड़ मिला सकते हैं।
आप अपनी रोजाना की चाय या कॉफी को छोड़ सकते हैं बदले में आप इस हर्बल चाय को पीएं। प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने और अपने फेफड़ों को साफ रखने के लिए सुबह के समय इस हर्बल चाय का सेवन करें। आपको इसे दिन में कई बार पीने की जरूरत नहीं है। सुबह का एक निश्चित समय आपको पर्याप्त लाभ दे सकता है।
पॉल्यूशन से आपके फेफड़ों की रक्षा करने के लिए हर्बल चाय फायदेमंद हो सकती है, मगर यह आपको प्रदूषण से नहीं बचाएगी। इसके लिए आपको मास्क लगाने की आवश्यकता है। जिस समय प्रदूषण ज्यादा हो उस समय घर से तभी निकलें जब ज्यादा जरूरी हो।