
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : December 28, 2023 11:53 AM IST
Rice Water Benefits For Urine Infection: यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन या यूटीआई एक आम समस्या है, जो किसी भी व्यक्ति हो सकती है। हालांकि, पुरुषों की तुलना महिलाओं को यूरिन इंफेक्शन होने का खतरा अधिक रहता है। यह बीमारी गंदा टॉयलेट इस्तेमाल करने, कम पानी पीने, प्रेग्नेंसी, डायबटीज या कुछ दवाइयों के कारण हो सकती है। यूटीआई होने पट पेशाब करते समय जलन, पेट के निचले हिस्से में दर्द, बार-बार पेशाब आना और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से मिलकर उचित परामर्श लेना चाहिए। आयुर्वेद में ऐसे कई नुस्खे हैं, जो यूटीआई की समस्या में लाभकारी साबित हो सकते हैं। इन्हीं में से एक है चावल का पानी। इसके सेवन से आपको संक्रमण से जल्द राहत मिल सकती है। साथ ही, सेहत को भी कई लाभ मिलेंगे। आइए, जानते हैं यूटीआई में चावल के पानी के फायदे और इसे बनाने का तरीका।
आयुर्वेद में चावल के पानी को तंदुलोदक के नाम से भी जाना जाता है। यह वह पानी है, जो चावल को पकाने से पहले उसे धोकर निकाला जाता है। आयुर्वेद में चावल के पानी का इस्तेमाल कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए सदियों से किया जा रहा है।
यूटीआई की समस्या को खत्म करने के लिए चावल के पानी का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो यूरिन इंफेक्शन से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और अमीनो एसिड मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। यह प्रकृति में शीतल होता है, जिसकी वजह से यह पेशाब में जलन, दस्त, व्हाइट डिस्चार्ज और हैवी ब्लीडिंग जैसी समस्याओं में लाभकारी होता है।
10 ग्राम चावल लें और उसे पानी से अच्छी तरह धो लें। लाल चावल का इस्तेमाल करना बेहतर होगा।
अब इसमें 60-80 मिलीलीटर पानी मिलाएं।
इसे किसी मिट्टी के बर्तन या स्टेनलेस स्टील के बर्तन में 2-6 घंटे के लिए बंद करके रख दें।
इसके बाद चावल को पानी में हाथों से थोड़ा मसल लें और करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
फिर इसे छानकर किसी गिलास या बोतल में भर लें।
यूटीआई की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप इस पानी को दिन में थोड़ी-थोड़ी देर में पी सकते हैं। आप इसे 6 से 8 घंटे तक स्टोर करके रख सकते हैं। अगले दिन आप ताजा चावल का पानी बनाएं।
चावल का पानी पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत मिल सकती है।
व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या में चावल के पानी का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
यह पेशाब में जलन, ब्लीडिंग डिसऑर्डर, हैवी पीरियड्स और हाथ-पैरों में जलन की समस्या से राहत दिला सकता है।
चावल का पानी त्वचा और बालों के लिए भी अच्छा होता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.