नसों में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को एक झटके में बाहर निकाल देगा एलोवेरा, इन 3 तरीकों से करें सेवन

Aloe Vera For High Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में एलोवेरा काफी फायदेमंद है। आइए, जानते हैं इसका प्रयोग कैसे करें?

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : September 22, 2023 8:01 AM IST

Aloe Vera For High Cholesterol: गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण आजकल लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या काफी बढ़ रही है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में मोम जैसा एक पदार्थ होता है, जो शरीर के हर हिस्से में पाया जाता है। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं - गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल। गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल नसों में ब्लॉकेज का कारण बन सकता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने के कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए शरीर में बैड कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करना बहुत जरूरी है। हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। इन्हीं नुस्खों में एलोवेरा भी शामिल है। जी हां, एलोवेरा के प्रयोग से बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। आइए, जानते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए एलोवेरा कैसे फायदेमंद हैं और इसका इस्तेमाल कैसे करें?

हाई कोलेस्ट्रॉल में एलोवेरा के फायदे - Is Aloe Vera Good To Reduce Cholesterol

एलोवेरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। एलोवेरा के सेवन से शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद गुण ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, इसमें लैक्सेटिव गुण मौजूद होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकालने का काम करते हैं। नियमित रूप से एलोवेरा का सेवन करने से बॉडी डिटॉक्स होती है और दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम होता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल में एलोवेरा का सेवन कैसे करें? - How To Use Aloe Vera For High Cholesterol

एलोवेरा जूस

एलोवेरा को छीलकर इसका जेल निकाल लें। फिर इसे मिक्सी में पीसकर जूस बना लें। रोजाना खाली पेट एलोवेरा जूस का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है। एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं।

एलोवेरा स्मूदी

अगर आप कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करना चाहते हैं, तो एलोवेरा की स्मूदी बनाकर पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक मिक्सी जार में 3-4 संतरे और स्ट्रॉबेरी के टुकड़े डालें। इसमें एक चम्मच एलोवेरा जूस और आधा कप पानी भी डालें। अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। आपकी स्मूदी बनकर तैयार है। इसके नियमित सेवन से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं।

एलोवेरा की सब्जी

एलोवेरा की सब्जी की सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसे बनाने के लिए आप एलोवेरा के पत्तों को धोकर काट लें। अब इन पत्तों को थोड़े से पानी के साथ पका लें। अब एक पैन में थोड़ा सा घी डालें। इसमें जीरा डालकर चटकने दें। अब इसमें उबले हुए एलोवेरा के टुकड़ों और अपनी पसंद के मसालों को डालकर भूनें। फिर किशमिश, कटी हुई हरी मिर्च और हरी धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इस सब्जी को परोसने से पहले 2-3 घंटे के लिए ऐसे ही रहने दें।

हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल काफी फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, अगर आप किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो इसका सेवन करने से पहले हेल्थ एक्सपर्ट के सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source