अश्वगंधा बैड कोलेस्ट्रॉल को शरीर से फेंक सकता है बाहर, रोजाना इन 5 तरीकों से करें सेवन

Ashwagandha for Bad Cholesterol :  शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आप अश्वगंधा का प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपको कई अन्य लाभ होंगे। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए कैसे करें अश्वगंधा का सेवन?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : February 20, 2023 9:41 AM IST

Ashwagandha for Bad Cholesterol : शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। इन बीमारियों में हार्ट से जुड़ी समस्याएं जैसे- स्ट्रोक, हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट प्रमुख हैं। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। अगर आप अपने शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो इसके लिए अश्वगंधा का सेवन करें। अश्वगंधा में कई जरूरी पोषक तत्व जैसे- एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल घटाने में प्रभावी हैं। साथ ही यह शरीर की कई अन्य परेशानियों के लिए लाभकारी हो सकता है। बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आप अश्वगंधा का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में ( Ashwagandha kaise khana chahiye ) विस्तार से-

अश्वगंधा से कंट्रोल करें बैड कोलेस्ट्रॉल - how to take ashwagandha for Cholesterol

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आप अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद गुण कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में प्रभावी है। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए कैसे करें अश्वगंधा का सेवन-

अश्वगंधा का शहद और घी के साथ करें सेवन

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आप अश्वगंधा का सेवन शहद और घी के साथ कर सकते हैं। इसके लिए घी, शहद और अश्वगंधा चूर्ण को बराबर मात्रा में लें। इसके बाद इस मिश्रण का 1 गिलास गर्म पानी के साथ सेवन करें। इससे कोलेस्ट्रॉल की परेशानी काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं।

टैबलेट की तरह लें अश्वगंधा

मार्केट में अश्वगंधा के टेबलेट भी उपलब्ध होते हैं। अगर आप शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं तो एक्सपर्ट की सलाह पर अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं। इस टेबलेट को आप गर्म दूध या फिर गर्म पानी के साथ ले सकते हैं। इससे आपके स्वास्थ्य को काफी लाभ हो सकता है।

स्मूदी के साथ करें मिक्स

अश्वगंधा का स्वाद अगर आपको पसंद नहीं है, तो आप इसे किसी स्मूदी या फिर जूस के साथ मिक्स करके ले सकते हैं। इससे आपके मुंह का स्वाद खराब नहीं होगा। साथ ही आप इसे आसानी से कंज्यूम कर सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपके शरीर का बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल हो सकता है। साथ ही यह आपकी प्रजनन क्षमता को भी बेहतर कर सकता है।

अश्वगंधा की जड़ का सेवन

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आप अश्वगंधा की जड़ों का भी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए इसकी जड़ लें। अब इसे रातभर पानी में भिगोकर छोड़ दें। सुबह इसे अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद इसे सिलबट्टे पर पीस लें। अब इसका सेवन खाली पेट करें। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है।

सोने से पहले गर्म दूध के साथ करें सेवन 

बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आप सोने से पहले 1 चम्मच अश्वगंधा पाउडर को गर्म दूध के साथ ले सकते हैं। इससे सुबह के समय आपके शरीर का बैड कोलेस्ट्रॉल बाहर आ सकता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आप इन तरीकों से अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, इसका सेवन करने से पहले एक बार एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। साथ ही परेशानी बढ़ने पर डॉक्टरी परामर्श लेना न भूलें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source