Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

फिस्टुला की नेचुरल दवा है अश्वगंधा, सही तरह सेवन किया तो सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ेगी

Ashwagandha for Fistula :  फिस्टुला की परेशानी को दूर करने के लिए आप अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं। इससे काफी लाभ मिलेगा। आइए विस्तार से जानते हैं इस  (Ashwagandha for Fistula : ) बारे में-

फिस्टुला की नेचुरल दवा है अश्वगंधा, सही तरह सेवन किया तो सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ेगी

Written by Kishori Mishra |Published : February 17, 2023 4:22 PM IST

Ashwagandha for Fistula : फिस्टुला एक ऐसी परेशानी है, जिसमें गुदा की ग्रंथियों में संक्रमण उत्पन्न हो जाता है। ऐसे में गुदा में फोड़ा हो जाता है, जिससे मवाद या फिर पस निकलने लगता है। इस परेशानी का इलाज अधिकतर लोग सर्जरी के द्वारा करवाते हैं। वहीं, इस बीमारी के होने का कारण मोटापा और लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठने की वजह से हो सकता है। फिस्टुला का इलाज एंटीबायोटिक्स दवाओं के जरिए भी किया जाता है। वहीं, आयुर्वेद में भी फिस्टुला का इलाज छिपा है। मुख्य रूप से अश्वगंधा की मदद से आप फिस्टुला का इलाज कर सकते हैं। आज हम इस लेख में फिस्टुला का अश्वगंधा में कैसे करें इलाज के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं  ( ashwagandha ka sevan kaise karen ) इसके बारे में विस्तार से - 

क्या कहते हैं आयुर्वेदाचार्य

गाजियबाद स्वर्ण जयंती के आयुर्वेदाचार्य डॉ. राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि अश्वगंधा में कई औषधीय गुण होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इफ्लेमेटरी गुण भरपूर रूप से होते हैं, जो सूजन को कम कर सकता है। सुबह-शाम अश्वगंधा का सेवन दूध के साथ करने से आप फिस्टुला की परेशानी को कम कर सकते हैं। साथ ही यह फल द्वार को फटने से रोक सकता है। इतना ही नहीं, यह संक्रमण को फैलने से भी रोक सकता है। 

फिस्टुला में कैसे फायदेमंद है अश्वगंधा? - How is Ashwagandha beneficial in fistula?

सेल्स को बढ़ने से रोके

आयुर्वेद एक्सपर्ट का कहना है कि अश्वगंधा के सेवन से सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद मिलकी है। नियमित रूप से अगर आप अश्वगंधा का सेवन करते हैं, तो इससे नए सेल्स का निर्माण नहीं होता है, जो फिस्टुला को बढ़ने से रोक सकता है। 

Also Read

More News

इम्यूनिटी करे बूस्ट

अश्वगंधा में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। मुख्य रूप से यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो आपकी इम्यून पावर को बूस्ट कर सकता है। इससे संक्रमण से लड़ने में मदद मिल सकती है। ऐसे में यह आपके फिस्टुला संक्रमण को बढ़ने से रोक सकता है। 

घाव को जल्दी भरे

फिस्टुला के घाव को कम करने में अश्वगंधा काफी प्रभावी हो सकता है। नियमित रूप से अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे घाव जल्द से जल्द भर सकते हैं। 

कैसे करें अश्वगंधा का सेवन? - How to Use Ashwagandha for fistula

फिस्टुला की समस्या होने पर आप आयुर्वेद एक्सपर्ट की सलाह पर अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन करने के कई तरीके हैं, जैसे-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • गर्म पानी के साथ आप अश्वगंधा ले सकते हैं। इसके लिए सोने से करीब 1 घंटे पहले 1 चम्मच अश्वगंधा का सेवन गर्म पानी के साथ करें। इससे बेहतर रिजल्ट मिलेगा।
  • दूध के साथ भी अश्वगंधा का सेवन किया जा सकता है। इसके लिए आप सोने से पहले 1 गिलास गर्म दूध के साथ 1 चम्मच अश्वगंधा ले सकते हैं। इससे आपको फिस्टुला के दर्द, मल त्याग की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।  

फिस्टुला की परेशानी को दूर करने के लिए आप अश्वगंधा का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में डॉक्टर की सलाह पर ही अश्वगंधा का सेवन करें।