पित्त की थैली में पथरी बनने से रोकते हैं दिन में किए गए ये 11 काम, जानें पथरी को बनने से रोकने का आयुर्वेदिक तरीका

पित्ताशय की थैली में पथरी किसी भी व्यक्ति के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। जानें दिन में कौन से काम करें ताकि पित्त की थैली में पथरी न बने।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : February 26, 2021 10:39 AM IST

पित्ताशय, जिसे अंग्रेजी भाषा में गॉलब्लैडर (gallbladder) भी कहते हैं, लिवर से निकलने वाले बाइल नाम के डाइजेस्टिव एंजाइम को जमा करने वाली एक थैली होती है, जिसकी संरचना भी एक थैली जैसी होती है। पित्ताशय (how to remove gallbladder stone) हमारे लिवर के ठीक पीछे स्थित होती है। पित्ताशय को हमारे पाचन तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी माना जाता है, जो लिवर और छोटी आंत के बीच एक पुल के रूप में काम करता है। पित्ताशय ही हमारे शरीर का वह अंग है, जहां पर बाइल नाम का डाइजेस्टिव एंजाइम जमा होता है। एक हेल्दी व्यक्ति का लिवर एक दिन में लगभग 800 ग्राम बाइल का उत्पादन करता है लेकिन इस मात्रा में अंसतुलन और पित्त की उत्पत्ति करने वाले पदार्थों में कमी ही पित्त की पथरी (how to remove Gallbladder stones) का कारण बनती है। इस समस्या को कोलीलिथिआसिस (Cholelithiasis) भी कहते है ।

पित्त की थैली में पथरी बनने के पीछे पित्त में कोलेस्ट्रॉल और बिलीरुबिन की अत्यधिक मात्रा भी एक बहुत बड़ा कारण है। इसके अलावा अगर पित्त लवणों की पर्याप्त मात्रा ना हो तो भी पित्त की पथरी जैसी समस्या हो सकती है।

पित्त की थैली में पथरी कैसे बनती है?

दरअसल होता यूं है कि पित्ताशय में सिकुड़न के कारण पित्त आंतों में पहुंचने लगता है और ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आप ज्यादा समय तक खाली पेट रहते हैं, जिसकी वजह से पित्ताशय ठीक ढंग से काम नहीं कर पाता है, जिसके कारण कुछ मात्रा में पित्त पित्ताशय में ही रुक जाता है। ये पित्त कोलेस्ट्रोल के जरिए ठोस पदार्थ का निर्माण करने लगता है, जो बाद में पथरी के रूप ले लेता है। पित्त की थैली में पथरी  (remove gallbladder stone) बनने का कारणः

  • अनियमित खान-पान
  • अनुवांशिकता
  • मोटापा
  • डायबिटीज
  • हाई कोलेस्ट्रॉल वाले खाद्य पदार्थों का सेवन (फ्राइड चिप्स, जंक फूड तेज मसाले, अधिक फैट वाले मांस, क्रीम वाला दूध, आइसक्रीम, पनीर, मलाई मेवा, चॉकलेट, बैंगन, उड़द, खाने का चूना, काला अंगूर)
  • फूलगोभी, शलजम, टमाटर, पालक, सोडा और शराब जैसी चीजों से बचें।
  • पित्ताशय में गति का घट जाना।
  • उच्च कैलोरी युक्त आहार।
  • क्लोनोर्किस या अस्कारिस जैसे परजीवी।

कैसे दूर करें पित्त में पथरी की समस्या (how to remove gallbladder stone)

पित्त की पथरी में निम्नलिखित चीजें को लाभकारी माना जाता है !

कुलथी

खीरा,

तरबूज के बीज

खरबूज के बीज

चौलाई का साग

मूली

आंवला

नींबू

अनानास

बथुआ

मूंग की दाल

पित्त की पथरी से बचने के लिए इन बातों का ध्यान रखे :

  • कुल्थी के सेवन के साथ दिन में भरपूर मात्रा में पानी पिएं।
  • खाने में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों और दाल जैसे मूंग दाल व काली दाल का सेवन करें। इससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा कम होगा और शरीर स्वस्थ रहेगा।
  • लाल शिमला मिर्च को डाइट में शामिल करें क्योंकि इसमें विटामिन-सी होता है, जो पित्ताशय की पथरी की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है।
  • खाना बनाने के लिए ऑलिव ऑयल या केनोला ऑइल का उपयोग करे ।
  • खाना समय पर खाएं ।
  • भोजन में फाइबर की मात्रा बढ़ाएं।
  • उचित वजन बनाए रखें।
  • नियमित व्यायाम करें।
  • रोजाना एक चम्मच हल्दी खाने से पथरी को बाहर निकालने में फायदा होता है।
  • पुदीना, पित्त तथा अन्य पाचक रसों के स्राव को बढ़ाता है। इसके सेवन से दर्द कम होता है, मितली से राहत मिलती है, पाचन बेहतर होता है।
  • गाजर और ककड़ी का रस मिलाकर दिन में दो बार पीने से पथरी को नर्म कर बाहर निकालने में मदद मिलती है।

(नोटः डॉ. वैद्द, बीएएमएस आयुर्वेद, बीएएमएस आयुर्वेदिक डॉक्टर, गुजरात आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की quora वॉल से)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.