Hair Loss Treatment: गंजेपन से परेशान हैं तो जानिए सिर के बालों को दोबारा उगाने का ये आयुर्वेदिक फॉर्मूला

Hair Regrowth: यदि आपके बाल झड़ चुके हैं और आप उन्‍हें दोबारा से पाना चाहते हैं तो यहां हम आपको सिर के बालों को दोबारा उगाने के कुछ आयुर्वेदिक उपाय साझा कर रहे हैं।

Hair Loss Treatment: गंजेपन से परेशान हैं तो जानिए सिर के बालों को दोबारा उगाने का ये आयुर्वेदिक फॉर्मूला
Hair Regrowth: गंजेपन से परेशान हैं तो जानिए सिर के बालों को दोबारा उगाने का ये आयुर्वेदिक फॉर्मूला

Written by Atul Modi |Updated : December 12, 2020 8:58 PM IST

How To Regrow Lost Hair Naturally: आजकल हर कोई बालों की समस्या को लेकर परेशान है क्योंकि बालों का असमय झड़ जाना तथा सफेद हो जाना अब एक सामान्य सी समस्या बन चुकी है। बालों की समस्या को लेकर तो बहुत सारे लोग इसलिए परेशान होते रहते है कि उनके बालों की रिग्रोथ ही रुक गई होती है। बाजार में न जानें बालों की समस्या से निजात दिलाने के लिए कितने ही विकल्प उपस्थित है, जैसे बालों की सर्जरी, विग इत्यादि परंतु यह कोई स्थाई उपचार नही है।

लेकिन बालों को दोबारा उगाया (Hair Regrowth) जा सके इसके लिए आज भी आयुर्वेद में कई प्राकृतिक तरीके है जिनके बारें में बहुत कम लोग जानते हैं। आइये हम आपको बताते हैं।

1. यदि आप अपने सिर पर दोबारा से उगाने की सोच रहे है तो आपको एंटी-ऑक्सीडेंट का सहारा लेना पड़ेगा। ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा होती है इसके लिए आपको ग्रीन टी के दो बैग पानी में घोलकर अपने सिर पर लगाना है और इसके बाद साफ पानी से धुल लेना है। यदि आप यह उपाय अपनाते है तो आपके बाल दोबारा से निकलने (Hair Regrowth) शुरु हो जायेंगे और झडने की समस्या से भी निजात मिलेगी।

Also Read

More News

2. गर्म तेल की मालिश झड़ते हुए बालों के लिए एक बेहतर आयुर्वेदिक उपाय है। ऑयल मसाज में इन तेलों को सामिल कर सकते है जैसे- ऑलिव ऑयल, कोकोनट ऑयल और कैनोला ऑयल। इन तेलों को हल्का गर्म करके धीरे-धीरे मसाज करें एवं मसाज के बाद 3 से 4 घंटे के लिए छोड़ दें फिर इसके बाद बालों को धुल लें।

3. आयुर्वेद कि कुछ ऐसी औषधियां है जिसके सेवन के द्वारा भी आप दोबारा से बालों को उगा सकते हो। इन हर्बल औषधियों में नीम और एलोवेरा, जो कि आपके बालों के लिए एक अच्छा विकल्प है। नीम और एलोवेरा जीवाणुओं का खत्मा कर देते है, जिससे बालों को दोबारा उगने (Hair Regrowth) में मदद मिलती है।

4. प्रोटीन हर किसी के लिए बहुत ही जरुरी होता है उसी प्रकार बालों के लिए भी प्रोटीन की आवश्यकता होती है। यदि आप अपने बालों को दोबारा उगाना (Hair Regrowth) चाह रहें है तो आपको भी प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। आपको अपने भोजन में प्रोटीन युक्त सब्जियों, दालों एवं ऐसे पदार्थों का शामिल करना चाहिए , जो आपके शरीर की प्रोटीन की कमी को पूरी कर सके। प्रोटीन के लिए आप अपने भोजन में तजे फल, सब्जी, मीट, डेयरी प्रोडक्ट, सी फूड इत्यादि को सामिल कर सकते है।

TRENDING NOW

(नोट: यह लेख आशा आयुर्वेदा सेंटर की आयुर्वेदिक एक्‍सपर्ट डॉक्‍टर चंचल शर्मा से हुई बातचीत पर आधारित है।)

About the Author

... Read More