गर्मियों में वात और पित्त दोषों को बढ़ने से कैसे रोकें? डाइट से जुड़ीं ये 5 बातें रखेंगी आपको गर्मियों में भी स्वस्थ

Dosha balancing remedies- टेम्परेचर बदलने के साथ ही शरीर में वात और पित्त दोष बढ़ सकता है। ऐसे में कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप खुद को हेल्दी और एनर्जेटिक रख सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 30, 2025 7:57 PM IST

How to balance Piita dosha and Vata dosha: गर्मियों के मौसम में शरीर के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है जिससे आपको कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। वहीं, तापमान में होने वाले बदलाव से शरीर का प्रकृति दोष (Prakriti dosha) भी प्रभावित होता है। आयुर्वेद में किसी भी रोग या हेल्थ प्रॉब्लम के इलाज के लिए आपको प्रकृति दोष को संतुलित करने की सलाह दी जाती है। शरीर की प्रकृति 3 प्रकार की होती है जिसे, कफ दोष, वात दोष और पित्त दोष के नाम से जाना जाता (Types of doshas in body) है। गर्मियों में आमतौर पर पित्त और वात दोष बढ़ने का डर (Vata-Pitta imbalance in summer season होता है। इससे आपको एसिडिटी, बेचैनी और थकान हो सकती है। वहीं, शरीर में इंफ्लेमेशन ( Inflammation) भी बढ़ सकता है। ऐसे में शरीर के प्रकृति दोष को संतुलित रखने के लिए आप ये उपाय कर सकते हैं।

वात और पित्त दोष के असंतुलन से क्या होता है?- Signs and symptoms of pitta dosha and vata dosha imbalance.

आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ चंचल शर्मा (Dr. Chanchal Sharma, Ayurveda Expert. Asha Ayurveda) का कहना है कि अनहेल्दी तरीके का खान-पान शरीर पर खराब असर डालता है। इससे आपके शरीर में वात दोष का स्तर बढ़ सकता है। वहीं, मसालेदार खाना या शरीर में हीट बढ़ाने वाले फूड्स का सेवन करने से शरीर में पित्त दोष भी बढ़ जाता है। जब भी किसी व्यक्ति के शरीर में वात और पित्त दोष एक साथ बढ़ जाते हैं तो उन्हें इस तरह की समस्याएं हो सकती हैं-

वात और पित्त को बढ़ने से कैसे रोकें?-How to manage Pitta-Vata Imbalance In Summers.

कम मात्रा में खाएं

हमेशा अपनी भूख से थोड़ा कम ही खाना खाएं। ओवरइटिंग से बचें और हमेशा हल्का, कम मसाले दार और पचने में आसान फूड्स का ही सेवन करें।

पानी पीते रहें

जब भी आप कुछ खाएं तो उसके साथ पानी जरूर पीएं। तला हुआ, नमकीन या मीठा खाने के बाद पानी पीने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद होती है। इसी तरह शरीर के दोष भी संतुलित होते हैं।

डीप फ्राइड खाना ना खाएं

तेल में तला हुआ खाना खाने से आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को नुकसान होता है। इससे आपकी स्किन पर भी बुरा असर पड़ सकता है। इसीलिए, डीप फ्राइड खाना खाने से बचें।

लाइट खाना खाएं

हमेशा हल्का भोजन करें। दही, लस्सी, हर्बल ड्रिंक्स आदि का सेवन कर सकते हैं। ये ड्रिंक्स वात-पित्त और कफ दोषों को संतुलित रखने में मददगार साबित होते हैं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source