By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
भोजन में जब तक लहसुन का तड़का न लगे, खाने का स्वाद अधूरा लगता है। लहसुन हम भारतीयों के किचन का अहम हिस्सा है। सब्जी, करी और दाल आदि में तड़का लगाने के लिए हम सभी लहसुन का प्रयोग करते हैं। यह न सिर्फ हमारे भोजन को एक बेहतरीन स्वाद और खुशबू प्रदान करता है, बल्कि उसके स्वास्थ्य लाभों को को भी कई गुना अधिक बढ़ा देता है। लहसुन का सेवन करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कम करने, साथ ही शरीर को डिटॉक्स करने से लेकर कैंसर जैसे रोगों से बचाने तक, नियमित लहसुन का सेवन करने से कई रोगों के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।
लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि कई लोग लहसुन के लाभ पाने के लिए सुबह खाली पेट इसका सेवन करते हैं। वे सीधा पानी के साथ लहसुन की साबुत कलियों को निगल जाते हैं और ऐसा मानते हैं कि इस तरह लहसुन का सेवन करने से उन्हें अधिक लाभ मिलेंगे। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. चैतली राठौड़ (BAMS Ayurveda) की मानें, तो लहसुन का सेवन करने का यह तरीका गलत है। इससे आपको किसी भी तरह से लहसुन के पूर्ण लाभ प्राप्त नहीं होते हैं। उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट इसके बारे में विस्तार से बताया है कि सुबह लहसुन की कलियां क्यों नहीं निगलनी चाहिए। इस लेख में हम आपको लहसुन के सेवन का सही तरीका बता रहे है..
डॉ. चैतली बताती हैं कि लहसुन आयुर्वेद में बताई गई सर्वोत्तम जड़ी-बूटियों में से एक है। मैंने ऐसे कई मरीज देखे हैं, जो कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोगों से बचने के लिए इस सबुह खाली पेट लहसुन निगलते हैं, लेकिन फिर भी उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर नहीं हो रही हैं। आयुर्वेद में लिखी हर बात के पीछे कुछ खास कारण होते हैं। हमें लहसुन को निगलना नहीं चाहिए, बल्कि लहसुन के एलिसिन यौगिक को एक्टिव करने के लिए लहसुन को हमेशा कूटना या काटना चाहिए।
एलिसिन लहसुन में मौजूद सर्वोत्तम यौगिकों में से एक है, जो कोलेस्ट्रॉल कम, दिल को स्वस्थ रखने, कैंसर कोशिकाओं से लड़ने, बालों को स्वस्थ रखने और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में मदद करता है। एलिसिन ताजा लहसुन में पाया जाने वाला एक तरह का केमिकल है। लहसुन को काटने या कूटने पर एलिनेज नामक एंजाइम एक्टिव हो जाता है। यह एंजाइम एलिन को एलिसिन में बदल देता है। आयुर्वेद में लहसुन को महाऔषधि का नाम दिया गया है, इसके जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ हैं जिन्हें आप अपनी उंगलियों पर नहीं गिन सकते।
डॉ. चैतली के अनुसार, लहसुन को हमेशा कूटकर या टुकड़ों में काटकर ही आपको खाना चाहिए। आप इसे चबा-चबाकर भी खा सकते हैं और पानी के साथ निगल सकते हैं, लेकिन साबुत लहसुन को निगलने से बचें। अगर आपके परिवार का कोई सदस्य या दोस्त कोलेस्ट्रॉल कम करने, स्वास्थ्य में सुधार लाने और लहसुन के सभी स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करना चाहते है, तो उसे लहसुन को कुचलने या काटने के खाने की सलाह दें।
View this post on Instagram