Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
Ayurveda Ki Hisab se Body Ko Detox Kaise Karein: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच गलत खानपान, प्रदूषण के कारण शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं। शरीर में जमा इस गंदगी को निकालने के लिए कई तरह के डाइट प्लान को अपनाते हैं। लेकिन शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने के लिए आयुर्वेद फुल बॉडी डिटॉक्स की सलाह देता है। हालांकि इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपको बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए पूरा दिन जूस, उपवास करना या है किसी प्रकार सलाद खाना नहीं है। आयुर्वेद कहता है कि फुल बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए शरीर, मन और दिनचर्या को संतुलित करना है। हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में मौजूद आयुर्वेदिक एक्सपर्ट का कहना है कि घर पर ही कुछ आसान तरीकों से “फुल बॉडी डिटॉक्स” किया जा सकता है, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण हैं- अभ्यंग (स्वयं मालिश) और सही तरीके से पानी पीना। आइए जानते हैं इसके बारे में-
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट बताते हैं कि अभ्यंग एक प्रकार की आयुर्वेदिक थेरेपी है। इस प्रक्रिया में शरीर के विभिन्न हिस्से जैसे पैर, हाथ, सिर और बालों की तेल से मालिश की जाती है। अभ्यंग मालिश न सिर्फ शरीर के विभिन्न अंगों को आराम देती है, बल्कि शरीर को अंदर से शुद्ध करने का भी काम करती है। बॉडी को पूरी तरह से डिटॉक्स करने के लिए अभ्यंग प्रक्रिया को नीचे बताए गए तरीके से करें
फुल बॉडी डिटॉक्स करने का सबसे प्राकृतिक तरीका है पानी। आयुर्वेद के अनुसार- सही तरीके से पानी पीने से शरीर में जमा विभिन्न प्रकार की गंदगी बाहर निकलती है। बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए सुबह उठकर खाली पेट 1 से 2 गिलास गुनगुना पानी पिएं। सुबह के बाद थोड़ा- थोड़ा पानी पूरा दिन पिएं। शरीर को डिटॉक्स करने के लिए एक दिन में कम से कम 3 लीटर पानी जरूर पिएं। पानी हमेशा धीरे- धीरे थोड़ा- थोड़ा घूंटघूंटकर पिएं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।