Skin Detox : इन 4 आयुर्वेदिक तरीकों से करें त्वचा को डिटॉक्स

त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए डिटॉक्स करना बहुत जरूरी है। आप आयुर्वेदिक तरीकों से भी त्वचा को डिटॉक्स कर सकते हैं। यहां बताए गए कुछ आयुर्वेदिक तरीकों को अपनाकर स्किन को करें डिटॉक्स....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 4, 2021 7:43 AM IST

Ayurveda Skin Detox in Hindi: त्वचा को हेल्दी और जवां बनाए रखने के लिए इसे नियमित रूप से डिटॉक्स (Skin Detox in Hindi) करना बेहद जरूरी होता है। शरीर से व्यर्थ या हानिकारक पदार्थों को निकालना ही डिटॉक्स कहलाता है। शरीर के लिए डिटॉक्स काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि यह आपको कई रोगों से बचाता है, साथ ही त्वचा को भी हेल्दी रखता है। आप आयुर्वेदिक तरीके से भी शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकाल सकते हैं, जिससे त्वता हेल्दी और ग्लोइंग (Ayurveda Skin Detox in Hindi) नजर आएगी। खराब पाचन तंत्र, पेट साफ ना होने का निगेटिव असर त्वचा पर साफ देखने को मिलता है। जानते हैं कुछ आयुर्वेदिक तरीके, जिन्हें आजमाते ही त्वचा पर आ जाएगा निखार...

घी खाने से त्वचा होता है डिटॉक्स

घी खाने से आपका वजन नहीं बढ़ता, इसलिए ये बातें सोचना बंद कर दें। घी में मौजूद फैट स्किन को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। प्रत्येक दिन आप घी का एक से दो चम्मच सेवन करें।

अदरक की चाय पिएं, चेहरे पर आएगा निखार

अदरक खाने से सेहत पर कई लाभ (Ginger benefits) होते हैं। अदरक का सेवन आप दिन के भोजन और रात में डिनर से पहले करते हैं, तो पाचन तंत्र मजबूत होता है। अदरक खाने से शरीर में मौजूद टिशू को पोषक तत्व मिलता है, जिससे स्किन में ग्लो आता है। अदरक की चाय बनाने के लिए एक टुकड़ा अदरक, एक कप पानी लें। इसे एक बर्तन में डालकर उबालें। इसे भोजन करने से पहले पिएं, चेहरे को फायदा होगा।

ब्रीदिंग एक्सरसाइज से स्किन को करें डिटॉक्स

ब्रीदिंग एक्सरसाइज में कपालभाती प्राणायाम एक बहुत ही महत्वपूर्ण एक्सरसाइज है। इससे शरीर के टॉक्सिन पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। फेफड़ों को ऑक्सीजन मिलता है। फेफड़े स्वस्थ होकर अपना काम करेंगे, तो त्वचा में भी निखार (Ayurveda Skin Detox in Hindi) आएगा। 10 मिनट के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें और पाएं आकर्षक और हेल्दी स्किन।

त्रिफला खाने से भी टॉक्सिन निकलते हैं बाहर

त्रिफला के सेवन से आप शरीर में जमी गंदगी, विषाक्त पदार्थ को बाहर निकाल सकते हैं। इसमें मौजूद हरीतकी, आंवला भी शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। आंवला में विटामिन सी सबसे अधिक होता है। विटामिन सी त्वचा को हेल्दी, झुर्रियां रहित, ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.