Ayurvedic Treatment For Covid-19: आयुर्वेद के उपाय करेंगे कोरोना से लड़ने में मदद, बनाएंगे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत
Ayurvedic Treatment For Covid-19: आयुर्वेद के उपाय करेंगे कोरोना से लड़ने में मदद, बनाएंगे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत
आयुर्वेदिक चिकित्सा प्राचीन काल से ही महामारी के समय अपना अमूल्य योगदान देती रही है। बहुत पुराने समय में ऐसी कोई भी मेडिकल व्यवस्था (जैसे टीकाकरण, वैक्सीन इत्यादि) नही थी। ऐसे समय में हमारे आयुर्वेद के महान चिकित्सक चरक एवं सुश्रुत ने आयुर्वेद के नियमों का प्रतिपादन करके महामारी से लाखों लोगों को जीवनदान दिया था।
Written By: Atul Modi | Updated : April 26, 2021 12:45 PM IST
कोरोनावायरस के शुरुआती लक्षणों में आयुर्वेद काफी कारगर साबित हो रहा है। Image: Freepik
कोरोना वायरस अब तक लोगों का जीवन ले चुका है। ऐसे में इससे बचाव बहुत जरूरी है। ऐसे समय में थोड़ी से लापरवाही आपकी दुश्मन बन सकती है। कोरोना संक्रमण एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे संक्रमित व्यक्ति में तेजी से फैलता है। कोरोना वायरस को लेकर बहुत ही सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह बहुत ही खतरनाक बीमारी है। कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षण- बुखार, जुकाम, सांस लेने में परेशानी, नाक से पानी आना, गले में खराश जैसी दिक्कत होना इत्यादि है, ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत अपनी जांच कराएं।
आशा आयुर्वेद केंद्र की आयुर्वेदिक एक्सपर्ट, डॉक्टर चंचल शर्मा कहती हैं, "आज भी आयुर्वेद में जड़ी-बूटियां, काढ़ा, आयुर्वेदिक औषधि एवं दिनचर्या, ऋतुचर्या, रात्रिचर्या का पालन करके कोरोना जैसी महामारी से बचा जा सकता है। कोरोना एक संक्रामक बीमारी है जिसे आयुर्वेद के माध्यम से रोका जा सकता है। कोरोना महामारी से बचने के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा (क्वाथ) का सेवन करके खुद को कोरोना से बचाया जा सकता है। भारतीय आयुष मंत्रालय ने भी आयुर्वेदिक काढ़े का समर्थन करता है और पुष्टि भी की है कि आयुर्वेदिक औषधियां एवं उपचार कोरोना को ठीक करने में बहुत प्रभावी है परंतु इस विषय में अधिक शोध की आवश्यकता है।"
आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सक्षम हैं। Image: Freepik
कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के आयुर्वेदिक उपाय क्या हैं?
सबसे पहले तो इस बात का ध्यान देना है कि इस संक्रमण से बचना ही सबसे बड़ा उपचार है। कोरोना से बचने के लिए कुछ दिशा निर्देश है जिनका पालन करके आप खुद को इस महामारी से बचा सकते है।
सबसे पहला बचाव है कि, मास्क लगाएं और अगर बहुत ही जरुरी काम न हो तो घर के बाहर न जाएं।
नियमित रूप से योग, व्यायाम, ध्यान करें।
अपने आसपास साफ-सफाई का पूरा ध्यान दें।
पर्याप्त मात्रा में नींद लें।
संतुलित भोजन का सेवन करें तथा भोजन में पौष्टिक खाद्य पदार्थ जरुर होने चाहिए।
धूम्रपान तथा नशीले पदार्थों का सेवन बिल्कुल भी न करें।
बच्चों के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें।
नियमित रूप से कपड़ो एवं शरीर की सफाई करें।
कमरे में ऑक्सीजन का स्तर सामान्य हो इसके लिए कमरे में हवा का निकासी के लिए रोशनदान की व्यवस्था करें।
नियमित रूप से दिन में दो बार भाप लें और आयुर्वेदिक काढ़ा का सेवन भी दिन में दो बार करें ताकि किसी भी प्रकार का संक्रमण न हो सके।
हाथों को साबुन से अच्छी तरह से धोएं और सेनेटाइजर का प्रयोग करें ताकि किसी भी प्रकार का वायरस आपके संपर्क में न रह सके।
जंगली जानवरों के संपर्क में आने से बचें।
छींकते तथा खांसते समय नाक पर रुमाल का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें और दूसरों को करने की सलाह दें।
ठंडे पानी का सेवन न करके हल्का गुनगुना पानी पिएं ताकि संक्रमण होने का खतरा बिल्कुल भी न रह जायें।
आयुर्वेद के ये खास उपाय जो कोरोना से लड़ने में आपकी मदद करेंगे
आयुर्वेद में ऐसे बहुत सारे उपाय एवं उपचार है जो कोरोना जैसी महामारी में आपके लिए रामबाण साबित होगे-
कोरोना से बचने के लिए हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) मजबूत होना बहुत जरूरी है इसलिए नियमित रूप से आंवला, एलोवेरा, गिलोय, नींबू के रस का जरूर लेना चाहिए।
अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए गर्म पानी में कुछ तुलसी की बूंदे डालकर पीना चाहिए।
गुनगुने दूध में हल्दी मिलाकर प्रतिदिन सोने से एक घंटे पूर्व पीना चाहिए। ऐसा करने से इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होगा।
इम्यून सिस्टम को बेहतर करने के लिए आप परिवार सहित अष्टादसांग क्वाथ, गुडूच्यादि का काढ़ा, सिरिशादी काढ़ा इत्यादि का सेवन करना बहुत ही लाभकारी साबित होगा।
इन सभी उपायों एवं उपचारों के अतिरिक्त स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों का पालन पूरी ईमानदारी के साथ करना चाहिए ताकि आप कोरोना को हरा सकें।
नोट: यह लेख आशा आयुर्वेद केंद्र (राजौरी गार्डेन, दिल्ली) की आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा से बातचीत पर आधारित है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.