
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 11, 2023 7:01 AM IST
Ashwagandha for diabetes patients: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें अच्छा खाना खाने के बावजूद शरीर को उसके पोषक तत्व प्राप्त करने में दिक्कतें आ सकती हैं। दरअसल, भोजन से प्राप्त होने वाला ग्लूकोज रक्त में घुलकर शरीर में जमा तो हो जाता है लेकिन बॉडी सेल्स द्वारा इस ग्लूकोज का इस्तेमाल कर पाने में मुश्किलें आती हैं जिसकी वजह से शरीर में कमजोरी और अन्य तरह की परेशानियां होने लगती हैं। वहीं, ब्लड में ग्लूकोज का लेवल हाई होने से शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचता है और इससे किडनी, आंख, लीवर और ब्रेन से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं।
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए इंसुलिन का सही मात्रा में उत्पादन जरूरी है। जैसा कि डायबिटीज एक प्रकार का मेटाबॉलिक सिंड्रोम है और इसमें शरीर द्वारा इंसुलिन का उत्पादन और इसका इस्तेमाल सही मात्रा में नहीं हो पाता। इंसुलिन ग्लूकोज का इस्तेमाल करने में शरीर की मदद करता है। इसीलिए, इंसुलिन की कमी शरीर में ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ाने का काम कर सकता है। इस स्थिति से बचने के लिए आयुर्वेदिक औषधी अश्वगंधा का सेवन किया जा सकता है। आइए जानें अश्वगंधा के सेवन से डायबिटीज में किस तरह के फायदे हो सकते हैं और अश्वगंधा का सेवन कैसे करना चाहिए। (Ashwagandha for diabetes patients in HIndi)
एक्सपर्ट्स के अनुसार, अश्वगंधा के सेवन से शरीर में इंसुलिन का निर्माण होता है और इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी भी बढ़ती है। अश्वगंधा के तत्व इंसुलिन के प्रॉडक्शन को बढ़ा देते हैं जिससे शरीर में ग्लूकोज का लेवल कम होने लगता है। इस तरह यह डायबिटीज को मैनेज करने में मदद करता है।
देसी घी (Desi Ghee) के साथ एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर को मिक्स करें और इसे खाएं। सुबह और शाम ऐसा करने से डायबिटीज को कंट्रोल में रखने में काफी मदद हो सकती है।
एक-दो चम्मच अश्वगंधा का पाउडर लें और इसे एक गिलास पानी के साथ खाएं। इसी तरह अश्वगंधा पाउडर में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना सकते हैं और इसका सेवन कर सकते हैं उसके बाद पानी पी लें।
एक लीटर पानी में एक से दो चम्मच अश्वगंधा का पाउडर उबलने के लिए रखें। इसे पकाकर आधा होने दें। उसके बाद मिश्रम को आंच से उतार दें। इसे छानकर पीएं।