हेयर ग्रोथ के लिए बालों में ऐसे लगाएं अर्जुन पाउडर, सप्ताह में सिर्फ 1 बार लगाने से ही दिखने लगेगा जल्द असर

Arjuna Powder For Hair Growth: इस लेख में हम आपको बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए अर्जुन पाउडर के फायदे और इसके प्रयोग का आसान तरीका बता रहे हैं..

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : September 29, 2023 8:04 PM IST

अर्जुन की छाल एक अद्भुत आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। आयुर्वेद में इसका प्रयोग कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए प्राकृतिक औषधि के रूप में किया जाता है। यह जड़ी-बूटी अर्जुन के पेड़ से प्राप्त होती है। आयुर्वेद में इसे टर्मिनलिया अर्जुन के नाम से भी जाना जाता है। इसमें शरीर के लिए जरूरी पोषण और कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो इसे सेहत के लिए बहुत लाभकारी बनाते हैं। सर्दी-खांसी ठीक करने से लेकर हृदय रोगों के जोखिम को कम करने तक, इस जड़ी-बूटी के अनेक स्वास्थ्य लाभ हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बालों से जुड़ी कई आम समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए अर्जुन की छाल एक रामबाण उपाय है। बालों को स्वस्थ रखने के लिए इसका सिर्फ सेवन ही नहीं, बल्कि सीधे तौर पर बालों इसे अप्लाई भी किया जा सकता है। जिन लोगों के बालों की लंबाई नहीं बढ़ती है या उनके बाल बहुत धीमी गति से बढ़ते हैं, वे अगर बालों में अर्जुन की छाल के पाउडर का प्रयोग करें, तो इससे उन्हें तेजी से बाल बढ़ाने में मदद मिल सकती है। अब सवाल यह उठता है कि आप बाल बढ़ाने के लिए आप अर्जुन के पाउडर का प्रयोग कैसे कर सकते हैं? आइए जानते हैं...

बालों की लंबाई बढ़ाने में कैसे लाभकारी है अर्जुन का पाउडर-  (Arjuna Powder Benefits For Hair Growth In Hindi)

अगर आप बालों में अर्जुन का पाउडर लगाते हैं, तो यह बालों को झड़ने और टूटने से बचाता है। असल में अर्जुन की छाल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्कैल्प को एक्टिव करने के साथ ही सूजन को कम करने में मदद करते हैं। अर्जन का पाउडर स्कैल्प को स्टिमुलेट करके बालों के रोम में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है, जिससे बालों के रोम तक ऑक्सीजन और पोषण से भरपूर रक्त पहुंच पाता है। यह रोम को मजबूत बनाने और उनके तेजी से विकास में मदद करता है। इसके अलावा, अर्जुन का पाउडर बालों में लगाने से स्कैल्प की एलर्जी और डैंड्रफ को साफ करने में भी मदद मिल सकती है, जो बालों के झड़ने और विकास को रोकने में योगदान देते हैं। इस तरह अर्जुन का पाउडर आपके बालों के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है।

बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए अर्जुन पाउडर का प्रयोग कैसे करें- (How To Use Arjuna Powder For Hair Growth In Hindi)

अगर आपके बालों की लंबाई नहीं बढ़ रही है, तो बालों के तेजी से विकास के लिए आप आसानी से अर्जुन पाउडर का प्रयोग कर सकते हैं। इसके प्रयोग का सबसे आसान तरीका है बालों में अर्जुन पाउडर का हेयर मास्क अप्लाई करना। यह बालों की लंबाई बढ़ाने बाजार में मौजूद केमिकल युक्त हेयर मास्क की तुलना में कहीं अधिक लाभकारी है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि अर्जुन पाउडर का हेयर मास्क बनाने और इसे बालों में लगाने का तरीका भी बहुत आसान है। बस नीचे दिए कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो करना है।

अर्जुन पाउडर हेयर मास्क बनाने और लगाने का तरीका- (Arjuna Powder Hair Mask Uses In Hindi)

हेयर मास्क बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में नारियल का दूध डालना है। उसके बाद नारियल के दूध में 1-1 चम्मच अर्जुन पाउडर, आंवला और शिकाकाई पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करना है। बस आपका अर्जुन हेयर मास्क तैयार है।

इस हेयर मास्क को सामान्य अन्य मास्क की तरह अपने बालों पर लगाएं। कोशिश करें कि आप बालों की जड़ से लेकर दोमंहे बाल यानी स्प्लिट एंड्स तक अच्छी तरह लगाएं। इसे बालों में 25-30 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। उसके बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें। लेकिन ध्यान रकें कि बाल धोने के लिए आपको शैंपू का प्रयोग नहीं करना है। सप्ताह  में 1-2 बार इस हेयर मास्क को लगाना शुरू करें, फिर देखें चमत्कार।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.