
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : May 8, 2023 3:19 PM IST
आयुर्वेद एक बहुत पुरानी चिकित्सा पद्धति है, जिसमें इस्तेमाल की गई कई ऐसी जड़ी-बूटियां व औषधियां हैं, जिनका सेवन करना आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। जब भी स्वास्थ्यवर्धक आयुर्वेदिक चीजों के बारे में बात की जाती है, तो शिलाजीत, अश्वगंधा और शतावरी जैसी चीजों का नाम सबसे पहले आता है। इन आयुर्वेदिक औषधियों का सबसे खास बात यह है कि इनसे किसी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है और ये आपके सेहत को कोई एक नहीं बल्कि कई अलग-अलग फायदे पहुंचाने का काम करती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आयुर्वेदिक औषधियों का इस्तेमाल भी कुछ बात का ध्यान रखते हुए ही किया जाना चाहिए। कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का प्राकृतिक तासीर गर्म होती है और गर्मियों में इसका जरूरत से ज्यादा सेवन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
आयुर्वेदिक औषधियों को उनकी सुरक्षा के लिए जाना जाता है, क्योंकि ये आपके शरीर को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाती हैं। लेकिन यदि इनका इस्तेमाल सभी बातों को ध्यान में न रखते हुए किया जाए तो ये आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों की तासीर गर्म होती है और गर्मियों में इनका सेवन करना कई बार आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
गर्मियों में किसी भी आयुर्वेदिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले यह जानना जरूरी है कि कहीं इसकी तासीर आपके लिए गर्म तो नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्म चीजों का सेवन करना आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है। आयुर्वेद की प्रमुख औषधियां मानी जाने वाली अश्वगंधा और शिलाजीत दोनों की ही तासीर गर्म होती है और इनका सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। जबकि शतावरी और गोक्षुरा आदि की तासीर ठंडी होती है और इनका सेवन किया जा सकता है।
जैसा कि आपको ऊपर बताया है कि गर्मियों में अश्वगंधा और शिलाजीत दोनों का ज्यादा सेवन करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। लेकिन अगर इसी एक सीमित मात्रा में और डॉक्टर की सलाह के अनुसार लिया जाए तो यह आपके लिए सुरक्षित हो सकता है। शतावरी और गोक्षुरा शरीर के लिए ठंडे माने जाते हैं और गर्मियों में इनका सेवन किया जा सकता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप इनका ज्यादा मात्रा में सेवन करें। क्योंकि जरूरत से ज्यादा मात्रा में सेवन करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
आयुर्वेदिक दवाओं व अन्य प्रोडक्ट्स को सुरक्षित माना जाता है, लेकिन ये सिर्फ तब तक ही सुरक्षित रहते हैं जब तक इनका सही मात्रा में सेवन किया जाए और इनके सभी नियमों का पालन किया जाए। आपकी सेहत व शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ अन्य बातों का ध्यान रखते हुए ही आयुर्वेदिक औषधियों का सेवन किया जाना चाहिए।