Gond Katira in Piles: बवासीर में गोंद कतीरा कैसे खाएं? जानें 3 तरीकें, जो दिलाएंगे आराम

Bavasir me gond katira kaise khaye: गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है। बवासीर में गोंद कतीरा खाने से बवासीर की परेशानी कम होती है।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Updated : February 27, 2026 8:44 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Chanchal Sharma

How Gond Katira Helps with Piles according to ayurveda : बवासीर (पाइल्स) एक दर्दनाक समस्या है। बवासीर में गुदा के आसपास सूजन, दर्द, खुजली और खून आने जैसी परेशानियां होती है। बवासीर के इलाज के लिए कई नेचुरल उपाय मौजूद हैं, जिनमें से एक गोंद कतीरा (gond katira for Piles)। आयुर्वेद के अनुसार, गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है। गोंद कतीरा खाने से पेट साफ होता है और गूदे के आसपास होने वाली सूजन भी धीरे-धीरे कम होने लगती है।

बवासीर में गोंद कतीरा खाने के फायदे

  1. कब्ज दूर कर मल त्याग आसान बनाता है-  मायो क्लीनिक की वेबसाइट पर छपी रिसर्च बताती है कि बवासीर का सबसे बड़ा कारण कब्ज है। कब्ज की समस्या को दूर करने में गोंद कतीरा सबसे कारगर उपाय माना जाता है। दिल्ली की आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, गोंद कतीरा में घुलनशील फाइबर होते हैं। जब आप गोंद कतीरा का सेवन करते हैं, तो इससे मल त्याग की प्रक्रिया आसन बनती है और कब्ज की परेशानी दूर होती है। जब कब्ज कम होने लगती है तो बवासीर की समस्या भी घटती है।
  2. पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है- गोंद कतीरा आंतों में जमा चिकनाई को हटाने में भी मदद करता है। डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि गोंद कतीरा को अगर सही तरीके से खाया जाए तो  पाचन तंत्र मजबूत बनता है। पाचन क्रिया बेहतर होने से बवासीर की समस्या कम होती है।
  3. सूजन और जलन कम करता है- गोंद कतीरा की ठंडी तासीर गुदा क्षेत्र की जलन, सूजन और जलन से राहत दिलाने में मददगार होती है।
  4. शरीर को ठंडक देता है- आयुर्वेद मानता है कि बवासीर के कारण शरीर में गर्मी बढ़ जाती है। ऐसे में गोंद कतीरा खाने से शरीर की आंतरिक गर्मी शांत हो जाती है। जिससे बवासीर की समस्या घटने लगती है।

बवासीर में गोंद कतीरा कैसे खाएं?

डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि बवासीर के मरीज कई प्रकार के गोंद कतीरा खा सकते हैं।

  1. पानी में भिगोकर सेवन- 1 छोटा चम्मच गोंद कतीरा को 1 गिलास पानी में भिगोकर रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह यह फूलकर जेल जैसा हो जाएगा। भीगे हुए गोंद कतीरा का सेवन सुबह खाली पेट करें। यह कब्ज दूर करने और सूजन कम करने में मदद करता है।
  2. ठंडाई या दूध के साथ- जिन लोगों को सादा गोंद कतीरा खाने में परेशानी हो रही है, वो भीगा हुआ गोंद कतीरा ठंडे दूध या ठंडाई में मिलाकर पी सकते हैं। ठंडाई और दूध के साथ गोंद कतीरा प मिलाकर पीना गर्मी के मौसम में फायदेमंद होता है।
  3. मिश्री के साथ सेवन- भीगे हुए गोंद कतीरा में थोड़ी मिश्री मिलाकर खाना भी लाभकारी होता है। गोंद कतीरा में मिश्री मिलाने से इसका स्वाद बढ़ जाता है। बवासीर की परेशानी प्रतिदिन 1 छोटा चम्मच भिगोया हुआ गोंद कतीरा खाना पर्यप्त है।

नोटः बवासीर 2 प्रकार का होता है। अगर आपको बवासीर की परेशानी है तो गोंद कतीरा या किसी भी अन्य उपाय को अपनाने से पहले एक बार आयुर्वेदिक डॉक्टर से इस बारे में बात जरूर करें।

Highlights

  • गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है।
  • गोंद कतीरा कब्ज को दूर करता है।
  • गोंद कतीरा खाने से मल मुलायम रहता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।