सालों से दवा खाने पर भी नहीं हो रहा है यूरिक एसिड कंट्रोल? तो इस एक पत्ते से कुछ ही घंटों में बाहर फेंके Uric Acid

Betel Leaves for Uric Acid :  ब्लड में यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए पान की पत्तियां फायदेमंद हो सकती है। आइए जानते हैं कैसे है ये फायदेमंद और कैसे करें पान की पत्तियों का सेवन?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : September 25, 2023 3:56 PM IST

Betel Leaves for Uric Acid : भारत में सदियों से जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल गंभीर से गंभीर बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जा रहा है। लेकिन आधुनिकता के चलते लोग इन जड़ी-बूटियों को पीछे छोड़ रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की समस्याएं हो रही हैं। आयुर्वेद की कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं, जिसका प्रयोग करने से आप हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी बीमारी का इलाज कर सकते हैं। आयुर्वेद में एक साधारण से दिखने वाली पत्तियां भी काफी ज्यादा कारगर होती हैं। इन जड़ी-बूटियों में पान की पत्तियां शामिल हैं। पान की पत्तियों में मौजूद गुण की वजह से यह कई तरह से फायदेमंद हो सकती हैं। हालांकि, आज के समय में कई लोग इसका गलत तरीके से सेवन करने लगे हैं, जो फायदे के बजाय नुकसानदेह हो सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप सही तरीके से पान के पत्तों का सेवन करते हैं, तो इससे काफी हद तक यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में कैसे फायदेमंद है पान और कैसे करें इसका सेवन?

यूरिक एसिड कंट्रोल करने में कैसे फायदेमंद है पान की पत्तियां - Betel leaf can help control uric acid

बता दें कि यूरिक एसिड प्यूरीन नामक प्रोटीन के टूटने की वजह से बनता है। जब ब्लड में इसकी मात्रा काफी ज्यादा हो जाती है, तो इसकी वजह से जोड़ों में काफी दर्द और सूजन होने लगती है। इस स्थिति में पान की पत्तियां फायदेमंद हो सकती है। एक रिसर्च के मुताबिक, यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में पान का पत्ता कारगर हो सकता है। इस रिसर्च में पान के पत्तों के अर्क का इस्तेमाल चूहों पर किया गया था है। पान के पत्तों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो जोड़ों में होने वाली परेशानी को कम कर सकता है। इससे आप काफी हद तक दर्द, सूजन को कम कर सकता है। साथ ही यह कई अन्य क्रोनिक डिजीज जैसे- रुमेटीइड गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस इत्यादि के लक्षणों को कम करने में प्रभावी हो सकता है। 

कैसे करें पान की पत्तियां का सेवन? - How to use Betel Leaf for Uric Acid

अगर आप यूरिक एसिड के स्तर को पान के पत्तोंसे कम करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि इसे तंबाकू, जर्दा, चूना, कत्था जैसी चीजों के साथ मिक्स करके नहीं लेना है। इसे आप सीधे तौर पर नियमित रूप से चबाएं। स्वाद बदलने के लिए आप इसमें चूना और कत्था डाल सकते हैं, लेकिन तंबाकू, जर्दा और अन्य मादक पदार्थों का इस्तेमाल न करें। 

ब्लड में यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के में पान की पत्तियां फायदेमंद हो सकती है। हालांकि, पान के पत्तों का सावधानी पूर्वक सेवन करें। अगर आप पान पहली बार खाने जा रहे हैं, तो इस स्थिति में डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source