Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शरीर पर जमा चर्बी को हटाने से लेकर घाव भरने तक में इस्तेमाल किया जाता है शहद, जानिए शहद के फायदे और उपयोग का तरीका

आयुर्वेद के पास स्वास्थ्य से जुड़ी हर समस्या का हल है. भारतीय रसोई में ऐसी कई चीजों का इस्तेमाल व्यंजन में स्वाद और खुशबू को बढ़ाने में किया जाता है. जिसमें से एक शहद है. जो औषधीय गुणों से भरपूर है.

शरीर पर जमा चर्बी को हटाने से लेकर घाव भरने तक में इस्तेमाल किया जाता है शहद, जानिए शहद के फायदे और उपयोग का तरीका

Written by Atul Modi |Updated : September 18, 2022 12:46 PM IST

आयुर्वेद से जुड़ी ऐसी कई चीजें हैं, जिनका इस्तेमाल रोजमर्रा की जरूरतों में किया जाता है, जो ज्यादातर किचन में मौजूद होती हैं. इनसे सेहत को कई तरह के फायदे भी मिल सकते हैं. इनमें से ज्यादातर चीजों को किसी व्यंजन में स्वाद बढ़ाने के लिए जाना जाता है. जिनके अंदर तमाम औषधियों के गुण पाए जाते हैं. उनमें से एक औषधि है शहद. जिसे आयुर्वेद में 'मधु' कहा गया है. एंटी-ऑक्सीडेंट, आयरन, कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे तमाम तत्वों से भरपूर शहद को हेल्थ के साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. आयुर्वेद में चिकित्सा के लिहाज से देखा जाए तो ये कई तरह से फायदेमंद हो सकता है. शहद का इस्तेमाल क्यों और किस लिए किया जा सकता है इसके बारे में जानकारी दे रही हैं आयुर्वेदिक एक्‍सपर्ट डॉ. दीक्षा भावसार.

शहद इस्तेमाल करने का सबसे अच्छा तरीका

  • पानी में 1 चम्मच शहद को मिलाकर पीने से मोटापा कम किया जा सकता है.
  • खांसी, सर्दी और इम्युनिटी के लिए एक चम्मच शहद में थोड़ी सी हल्दी और काली मिर्च पाउडर मिलाकर सेवन करने से फायदा मिल सकता है.

आयुर्वेद में शहद का चिकित्सीय उपयोग

  • आंखों की रौशनी को बढ़ाने के लिए शहद को अच्छा बताया गया है.
  • शहद प्यास बुझाता है.
  • कफ की समस्या को ठीक करने में शहद काम आता है.
  • पेशाब करने में समस्या, दमा, खांसी, दस्त और उल्टी जैसी समस्या को रोकने के लिए शहद उपयोगी है.
  • शहद एक तरह का नेचुरल डिटॉक्सिफायर है.
  • दिल की सेहत और स्किन के लिए शहद उपयोगी है.
  • गहरे घाव को तेजी से भरने में शहद का इस्तेमाल आयुर्वेद में किया जाता है.

आयुर्वेद में शहद के कई ख़ास गुणों की व्याख्या की गयी है. शहद का इस्तेमाल जब अन्य दूसरी जड़ी बूटियों के साथ किया जाता है, तो उसके औषधीय गुण दोगुने हो जाते हैं. और इस तरह से किसी भी तरह की समस्या से जल्दी छुटकारा पाया जा सकता है.

शहद का सेवन करने के दौरान सावधानी बरतना जरूरी

आयुर्वेद में शहद का सेवन करना काफी फायदेमंद बताया गया है. स्किन में चमक लाने से लेकर वजन कम करने तक में शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है. लेकिन शहद का इस्तेमाल करते वक्त कुछ सावधानियां बरतनी भी जरूरी हैं.

Also Read

More News

  • शहद को गरम भोजन या पानी में नहीं मिलाना चाहिए.
  • गर्मी के काम करते वक्त शहद का सेवन नहीं करना चाहिए.
  • गरम मसालेदार भोजन और घी में शहद को नहीं मिलाना चाहिए.

आयुर्वेद में शहद कई तरह से फायदेमंद हो सकता है. गर्म पानी में शहद का सेवन करने की गलती भूलकर भी न करें. सावधानी का ख्याल रखा जाएगा तो इससे शरीर को कोई नुकसान नहीं होगा.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

About the Author

... Read More