प्रदूषण की वजह से खांस-खांसकर हो गए परेशान, तो पिएं ये होममेड कफ सिरप; तुरंत मिलेगी राहत

प्रदूषण के कारण लोगों को बार-बार खांसी की परेशानी हो रही है। खांसी से राहत दिलाने में एक होममेड कफ सिरप आपकी मदद कर (Ghar Par Cough Syrup kaise banaye) सकता है।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : December 8, 2025 11:13 AM IST

Homemade syrup to soothe pollution-induced dry cough : कफ सिरप हर इंसान पीता है। मौसम बदलने पर जैसे ही बच्चों को खांसी होती है, मां अपनी अलमारी खोलकर एक बोतल निकालती है और चम्मच में डालकर बच्चों को कफ सिरप पिला देती है। पहले तो कफ सिरप कभी-कभार पिया जाता था, लेकिन पिछले कुछ सालों में दिल्ली, पटना, मुंबई जैसे बड़े शहरों में लोग साल 12 महीने कफ सिरप पीते हैं। क्योंकि प्रदूषण के कण गले में खराश, बार-बार खांसी और जुकाम की परेशानी हो रही है।

प्रदूषण के कारण अगर आप भी खांस-खांस कर परेशान हो रहे हैं और इससे राहत पाने के लिए बाजार से कफ सिरप खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं, एक स्पेशल रेसिपी के बारे में। इस रेसिपी के जरिए आप घर पर ही कफ सिरप बना सकते हैं और बीमारियों से बच सकते हैं।

घर में कफ सिरप कैसे बनाए- What Is The Best Syrup For Cough

घर पर कफ सिरप बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको सिर्फ 15 से 30 मिनट की जरूरत पड़ेगी। आइए जानते हैं इसके बारे में।

कफ सिर बनाने के लिए सामग्री

  • 2 चम्मच शहद
  • 10 से 12 पीस काली मिर्च
  • 5 से 7 तुलसी
  • 1 बड़ा टुकड़ा अदरक
  • 1 पीस नींबू
  • 2 गिलास पानी

कफ सिरप बनाने का तरीका

- कफ सिरप बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 1 गिलास पानी को गर्म कर लें।

- गर्म पानी में बड़े 1 बड़ा टुकड़ा अदरक और कटे हुए नींबू को डालकर उबाल लें।

- इस पानी को तब तक उबालना है, जब तक ये आधा न रह जाए।

- अब इसमें 7 से 8 ताजा काली मिर्च को पीसकर पानी में डाल दें।

- सबसे आखिर में इसमें 4 तुलसी के पत्ते और शहद डालें और गैस बन कर दें।

जब ये मिश्रण ठंडा हो जाए, तो इसे एक कांच की बोतल में डालकर स्टोर कर लें। घर में किसी को भी खांसी, जुकाम की परेशानी हो तो आप उसे ये कफ सिरप पिला सकते हैं।

एक बार में कितना कफ सिरप दें

ये घर पर बना हुआ 100 प्रतिशत नैचुरल कफ सिरप है, लेकिन एक बार में इसकी चम्मच पीना ही पर्याप्त है। खांसी से राहत पाने के लिए इस कफ सिरप का सेवन हर 5 घंटे में करना चाहिए।

कफ सिरप पीते वक्त सावधानी

अगर आपको घर पर बनाए गए कफ सिरप में इस्तेमाल होने वाली किसी चीज से एलर्जी है, तो इसका सेवन बिल्कुल न करें। आप चाहें तो कफ सिरप बनाते समय उसमें प्रयोग होने वाली चीज को हटा भी सकते हैं।

Highlights

  • प्रदूषण के कारण लोगों को खांसी हो रही है।
  • खांसी से राहत दिलाने में कफ सिरप फायदेमंद है।
  • आप कफ सिरप घर पर ही तैयार कर सकते हैं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी औरसलाह  देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source