फ्लू के मौसम में ना होने दें अपनों को बीमार, ट्राई करें ये 2 घरेलू नुस्खे, आयुर्वेद का भरोसा है इनमें शामिल

पढ़ें कुछ घरेलू और आयुर्वेदिक उपायों के बारे में जो फ्लू के मौसम में आपको जल्द ठीक होने में मदद कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 19, 2023 4:01 PM IST

Seasonal Flu Home Remedies: इंफ्लुएंजा या फ्लू सर्दियों की एक आम हेल्थ प्रॉब्लम है। हर साल भारत में इंफ्लुएंजा के मामलों में कम से कम दो बार बहुत अधिक बढ़ोतरी देखी जाती है। बरसात के बाद और सर्दियों की शुरूआत के महीने (अक्टूबर-नवंबर) और सर्दियों में जनवरी-मार्च के बीच का समय (flu season in India) फ्लू के प्रकोप का समय माना जाता है जब अचानक से देश के अलग-अलग हिस्सों में इंफ्लुएंजा के मरीज भारी संख्या में पाए जाने लगते हैं।

इंफ्लुएंजा के लक्षणों (symptoms of influenza) में खांसी, बहती नाक (running nose), गले में खराश और बुखार (fever) जैसी समस्याएं देखी जाती हैं। गम्भीर मामलों में इन लक्षणों से आराम पाने के लिए जहां डॉक्टरी मदद की जरूर पड़ती है वहीं, आयुर्वेद में बताए गए कुछ उपायों और घरेलू नुस्खों की मदद से भी इन लक्षणों से आराम पाने की कोशिश लोग करते हैं। यहां हम लिख रहे हैं कुछ ऐसे ही घरेलू और आयुर्वेदिक उपायों के बारे में जो फ्लू के मौसम में आपको जल्द ठीक होने में मदद कर सकते हैं।

सर्दियों में फ्लू से हैं परेशान तो आजमाएं ये आयुर्वेदिक उपाय (Ayurvedic remedies for seasonal flu)

हल्दी और अदरक का एकसाथ सेवन (Flu remedies-​​Ginger and Turmeric​)

कुछ स्टडीज के अनुसार अदरक में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ा (foods for immune power boost) सकते हैं। वहीं, हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी (ant-inflammation properties) गुण पाए जाते हैं जो इसे मौसमी बीमारियों, इंफ्लुएंजा और सर्दी जैसी समस्याओं के इलाज के लिहाज से मददगार बनाते हैं। हल्दी और अदरक का सेवन करने से उल्टी, सर्दी, खांसी और खराब गले(bad throat) जैसे लक्षणों से आराम मिलता है।

ऐसे करें सेवन

  • एक गिलास पानी उबलने के लिए रखें।
  • अब इसमें 3-4 चम्मच अदरक का पेस्ट या कद्दूकस किया हुआ अदरक मिलाएं।
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर भी इस मिश्रण में डाल दें।
  • सारी चीजों को 10मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
  • अब इस मिश्रण को आंच से उतारकर किसी कप में छान लें।
  • इस हर्बल टी (Herbal Tea) में आप अपनी पसंद के अनुसार शहद मिलाएं और इसे पीएं।

लहसुन

इंफ्लुएंजा के लक्षणों से आराम दिलाने का एक अच्छा उपाय लहसुन भी है। लहसुन का सेवन करने से कठोर सर्दियों का सामना करने के लिए जहां आपके शरीर को ऊष्मा मिलती है वहीं, लहसुन इम्यून पॉवर भी बढ़ाता है। लहसुन में एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं जो वायरस और बैक्टेरियल संक्रमण से आपको सुरक्षित रखते हैं। फ्लू होने पर लहसुन का सेवन इन तरीकों से करें-

  • लहसुन की कुछ कलियां पानी में उबालकर इसकी चाय पीएं।
  • घी में भूने हुए लहसुन पर काली मिर्च पाउडर छिड़कें और इसे खाएं।
  • लहसुन की चटनी का सेवन करें।

इन बातों का भी रखें ध्यान (Tips for fast recovery from flu)

  • फ्लू के लक्षणों से राहत पाने के लिए स्टीम लें।
  • अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीएं।
  • हाथों की साफ-सफाई का ख्याल रखें। बार-बार साबुन और पानी से हाथों को साफ करें।
  • अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत रखें। एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर फूड्स खाएं।
  • जितना हो सके उतना अधिक आराम करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source