hamburger icon
A
Read in English

सुस्त लाइफस्टाइल बढ़ाती है डायजेशन से जुड़ी परेशानियां, इस आयुर्वेदिक नुस्खे से बनाएं पाचनतंत्र मज़बूत

लगातार बैठकर काम करने और फिजिकल एक्टिविटीज़ की कमी के कारण शरीर की कार्यप्रणालियां भी प्रभावित हो रही हैं। ऐसे में, वर्क फ्रॉम होम के दौरान लोगों की पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगी है। डायजेस्टिव सिस्टम सुस्त हो जाने से ब्लोटिंग, गैस, अपच, एसिडिटी और खट्टी डकारें आने जैसी कई समस्याएं लोग इस दौरान महसूस कर रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 20, 2020 7:47 PM IST

Home Remedies for  Indigestion:  कोरोना वायरस  (Coronavirus Pandemic) से बचाव के लिए दुनियाभर में लॉकडाउन  का फैसला लेने के बाद लोगों की सेहत भी प्रभावित हुई है। लॉकडाउन की वजह से लोगों ने अब खुद को घरों में ही बांध लिया है। लोग ना केवल सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं बल्कि, दफ्तर का काम भी घर से कर रहे हैं।  वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) अब न्यू नॉर्मल (New Normal) कहा जा रहा है।

लेकिन, लगातार बैठकर काम करने और फिजिकल एक्टिविटीज़ की कमी के कारण शरीर की कार्यप्रणालियां भी प्रभावित (Side Effects or Sedentary Lifestyle) हो रही हैं। ऐसे में, वर्क फ्रॉम होम के दौरान लोगों की पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगी है। डायजेस्टिव सिस्टम सुस्त हो जाने से ब्लोटिंग, गैस, अपच, एसिडिटी और खट्टी डकारें आने जैसी कई समस्याएं लोग इस दौरान महसूस कर रहे हैं। (Problems Related to Digestive System)

इसी तरह समय पर खाना ना खाने, सोने-जागने का वक़्त बदलने और यहां तक खान-पान की वस्तुओं के ग़लत चुनाव यानि अनहेल्दी इटिंग्स की वजह से भी लोगों को भी पेट से जुड़ी कई परेशानियां हो रही हैं। जब आप सही समय पर भोजन नहीं करते तो आपकी परेशानियां बढ़ जाती है जिससे, क्रोनिक कॉन्स्टिपेशन (Chronic constipation) या  इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS)  जैसी गम्भीर समस्याएं भी होने लगती हैं। ( Indigestion Causes in hindi)

ऐसे बनाएं अदरक, सेंधा नमक और नींबू से पाचनतंत्र मज़बूत:

कुछ घरेलू और आयुर्वेदिक चीज़ों का सेवन करें तो आपकी पेट से जुड़ीं ये दिक्कतें काफी हद तक कम हो जाती हैं। जिससे, डायजेशन को बेहतर बनाने वाली ये साधारण चीज़ें आपकी रसोई में ही उपलब्ध होती हैं। ऐसी ही एक चीज़ है अदरक।  जब, भी इनडायजेशन की समस्या हो तो थोड़ी-सी अदरक या सोंठ का सेवन करें। इसे आप सेंधा नमक (Rock Salt) और नींबू के रस के साथ मिलाकर भी पी सकते हैं। इन तीनों का मिश्रण पाचन से जुड़ी सभी समस्याओं को खत्म कर देगा और आपके पेट को आराम भी दिलाएगा।

अदरक, सेंधा नमक और नींबू का यह मिश्रण पेट में पहुंचकर पाचक रसों के उत्पादन में मदद करता है। इसीलिए, भोजन से पहले इसके सेवन से आपको लाभ हो सकता है। ऐसे में जो लोग अक्सर पेट की गैस या अपच जैसी परेशानियां महसूस करते हैं, वे  भोजन से पहले यह मिश्रण तैयार करें और चाटें। ( Ayurvedic Home Remedies for  Indigestion)

क्यों है यह मिश्रण फायदेमंद:

  • अदरक- पाचक होने के साथ-साथ मतली और उल्टी जैसी परेशानियां कम करता है। यह डायजेशन बढ़ाता है जिससे, आपका भोजन आसानी से पच जाता है और आपको पेट से जुड़ी समस्याओं से आराम मिलता है।
  • सेंधा नमक- शरीर का मेटाबॉलिज़्म बढ़ाता है। जिससे, शरीर में पीएच बैलेंच बनाने और इलेक्ट्रोलाइट्स के निर्माण में सहायता होती है। जिससे शरीर की सभी कार्यप्रणालियां सुचारू ढंग से काम करती हैं।
  • नींबू– विटामिन सी का अच्छा स्रोत होने के कारण यह ना केवल डायजेशन सुधारता है बल्कि, आपके इम्यून सिस्टम को भी मज़बूत बनाता है। (Home Remedies for  Indigestion)