Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Ayush Guideline for Covid-19 Patients: कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां से तैयार फॉर्मूले और घरेलू नुस्खे भी बहुत मददगार साबित हुए हैं। इसी तरह कोविड संक्रमण से रिकवरी में भी इन नैचुरल दवाइयों की मदद लोग अधिक- से –अधिक संख्या में ले रहे हैं। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्रालय के आयुष विभाग ने कुछ नये फॉर्मूला सुझाएं हैं, जिनका इस्तेमाल कोविड संक्रमण से बचाव और रिकवरी के लिए किया जा सकता है।
इन फॉर्मूलों में घर और होम गार्डन्स में आसानी से मिलनेवाली औषधियों और स्थानीय जड़ी-बूटियों, हर्ब्स और मसालों जैसी चीज़ों की सलाह दी गयी है। (Guideline for Covid-19 Patients in Hindi) आइए जानें क्या हैं ये फॉर्मूले-
गर्म-गुनगुने पानी का सेवन कोरोना वायरस को शरीर में जमा होने से बचाने के लिए काफी मददगार माना गया है। आयुष मंत्रालय ने भी अपनी गाइडलाइंस में कहा है कि, हर दिन गुनगुना पानी पीएं। दिन भर में 4-5 बार या अपनी सुविधा के हिसाब से थोड़ा-थोड़ा गर्म पानी पीएं। इससे गले में बैठे कोरोना वायरस तक साफ करने में मदद होगी और गले की खिचखिच जैसी समस्याएं भी कम होती हैं।
गले की समस्याओं से बचने के लिए गर्म पानी पीने के साथ-साथ आप गर्म पानी से गरारे भी कर सकते हैं। यह एक बेहतर तरीका है। आप गर्म पानी में थोड़ी-सी हल्दी और नमक मिलाकर गरारे करेंगे तो वह और भी बेहतर होगा। (Home Remedies for Covid-19 Infection)
श्वसन तंत्र को कोरोना वायरस से मुक्त रखने के लिए स्टीम या भाप लेनी का तरीका अपनाने की सलाह देते हैं एक्सपर्ट्स। आयुष मंत्रालय की गाइडलाइंस में भी इसे दोहराया गया है। आप दिन में 2 बार गर्म पानी से भाप लें। भाप के पानी में पुदीने के पत्ते और अजवाइन के दाने मिला लें। ये हर्ब्स पानी में डालने से आपको अधिक फायदा होगा।
गले की तकलीफें कम करने के लिए आप मुलेठी या लौंग के पाउडर को शहद में मिक्स करके चाटें। दिनभर में 2-3 बार इस नुस्खे का सेवन करें। पर अगर समस्या गम्भीर हो तो डॉक्टर से सम्पर्क करें।
यह आयुर्वेदिक तकनीक महामारी के दौरान दोबारा चलन में आयी है। आयुष मंत्रालय ने मुंह के बैक्टेरिया को खत्म करने के लिए, ऑयल पुलिंग की सलाह दी है। इसके लिए 1-2 चम्मच नारियल का तेल या तिल का तेल लें। इसे मुंह में लेकर कुछ मिनटों तक मुंह में ज़ोर-ज़ोर से घुमाएं। जब, तेल पतला हो जाए तो उसे थूंक दें। ध्यान रखें इस तेल को निगलना नहीं है। ऑयल पुलिंग के बाद पानी से मुंह की सफाई करें। (How to do Oil Pulling)
हमारे देश के लगभग हर राज्य में गर्मियों में पेट खराब होने पर चावल का पानी या मांड पी जाती है। इससे एनर्जी मिलती है साथ ही इम्यूनिटी बढ़ती है। चावल के पानी में भूने जीरे का पाउडर और सेंधा नमक मिलाकर पीएं। (Rice water for Covid-19 Infection)
छत्तीसगढ़, बिहार और बुंदेलखंड जैसे क्षेत्रों में गर्मियों पाए जाने वाले महुआ के फूल भी इस लिहाज से फायदेमंद हैं। इन फूलों के रस का इस्तेमाल मिठाइयों में इस्तेमास होता है। इससे एनर्जी मिलेगी और शरीर का नरीशमेंट भी होगा। आप एक कटोरी महुआ के फूलों को एक गिलास दूध या पानी के साथ उबालें और इसे पीएं।
चना और जौ जैसे पौष्टिक अनाजों से बना सत्तू गर्मियों में ना केवल शरीर को ठंडक पहुंचाता है बल्कि, इससे शरीर को शक्ति भी मिलती है। इसी तरह सत्तू का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है। आप पानी में नमक या गुड़ के साथ सत्तू घोलकर पी सकते हैं। (Diet Tips for Covid-19 Infection )