हाई ब्लड प्रेशर का रामबाण इलाज हैं ये 3 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, जो आपके किचन में ही हैं मौजूद

Ayurvedic Herbs For High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां फायदेमंद हो सकती हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : December 17, 2024 4:33 PM IST

Ayurvedic Herbs For Hypertension: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या लोगों में आम हो गई है। जहां पहले यह समस्या ज्यादातर बुजुर्गों में देखने को मिलती थी। वहीं, आजकल कम उम्र के लोग भी इसका तेजी से शिकार हो रहे हैं। आमतौर पर, 140/90 से ऊपर ब्लड प्रेशर को हाई बीपी माना जाता है। वहीं, अगर ब्लड प्रेशर 180/120 से ऊपर है, तो यह खतरनाक माना जाता है। हाई बीपी की समस्या होने पर चक्कर आना, थकान, सिरदर्द, सांस लेने में कठिनाई और धुंधला दिखाई देना जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। अगर इसे समय रहते कंट्रोल न किया जाए, तो इसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आपको अपने खानपान और जीवनशैली में बदलाव करना चाहिए। इसके अलावा, हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सहारा भी ले सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी आयुर्वेदिक हर्ब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मददगार साबित हो सकती हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

दालचीनी है प्रभावी

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में दालचीनी कारगर साबित हो सकती है। दरअसल, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो हाई बीपी को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मददगार है। इसके नियमित सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है। इसके लिए आप रोज सुबह खाली पेट दालचीनी की चाय का सेवन कर सकते है।

काली मिर्च से कम करें हाई ब्लड प्रेशर

आमतौर पर, काली मिर्च का इस्तेमाल भोजन में मसाले के रूप में किया जाता है। लेकिन यह शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में भी प्रभावी होती है। इसमें पिपरैन नामक तत्व मौजूद होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी और कैरोटीनॉयड्स दिल को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच काली मिर्च का पाउडर मिलाकर पी सकते हैं। इसके नियमित सेवन से आपको काफी लाभ मिल सकता है।

तुलसी करे हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल

तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें यूजेनॉल मौजूद होता है, जो हृदय और धमनी की दीवारों में कैल्शियम को जमने से रोकता है। इसके नियमित सेवन से हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप खाली पेट तुलसी के पत्तों को चबाकर खा सकते हैं या इसके पत्तों के चाय बनाकर पी सकते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source