लिवर इन्फेक्शन को ठीक करती हैं ये जड़ी बूटियां, इस तरह करें सेवन

Liver Infection: लिवर इंफेक्शन को ठीक करने के लिए दवाइयों के साथ ही, कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सेवन भी कर सकते हैं। इनसे लिवर की कार्यक्षमता भी बढ़ेगी।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : December 8, 2025 9:15 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr Shrey Sharma

Herbs for Liver Infection in Hindi: क्या लिवर इंफेक्शन एक गंभीर बीमारी है? क्या लिवर इंफेक्शन ठीक हो जाता है? आपको बता दें कि लिवर इंफेक्शन तब होता है, जब वायरस या बैक्टीरिया लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं। लिवर इंफेक्शन होने पर थकान, पेट दर्द और भूख न लगना जैसी लक्षणों का अनुभव होता है। इसके अलावा, मतली और पीलिया जैसे लक्षण भी महसूस हो सकते हैं। वैसे तो लिवर इंफेक्शन का इलाज करने के लिए एंटीवायरल दवाइयां दी जाती हैं। लेकिन, आप चाहें तो इसके साथ ही कुछ जड़ी-बूटियों का सेवन भी कर सकते हैं। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं लिवर इंफेक्शन ठीक करने के लिए जड़ी-बूटियां (Liver Infection Thik Karne ke Liye Jadi Buti)-

लिवर इंफेक्शन के लिए जड़ी-बूटियां

1. कुटकी

कुटकी एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसका उपयोग लिवर इंफेक्शन को ठीक करने के लिए किया जाता है। आयुर्वेद में कुटकी को लिवर हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी बताया गया है। अगर आपको लिवर इंफेक्शन है, तो आप कुटकी का सेवन कर सकते हैं। कुटकी लिवर की सूजन को कम करती है। यह लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाती है और इंफेक्शन यानी संक्रमण से लड़ने में भी मदद करती है। लिवर इंफेक्शन को ठीक करने के लिए आप कुटकी चूर्ण या कैप्सूल का उपयोग कर सकते हैं।

2. आंवला

आंवला एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जो औषधीय गुणों से भरपूर होती है। आंवला कई तरह के स्वास्थ्य रोगों का इलाज करने में असरदार होती है। आंवला लिवर को क्लीन और डिटॉक्स करने में मदद करती है। आंवला को लिवर हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी बताया गया है। लिवर इंफेक्शन को ठीक करने के लिए भी आंवले का सेवन किया जा सकता है। आंवला खाने से लिवर की कार्यक्षमता तेजी से बढ़ती है। आंवला लिवर सेल्स को हेल्दी बनाए रखने में मदद करती है।

3. पुनर्नवा

आयुर्वेद में पुनर्नवा जड़ी-बूटी को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। लिवर इंफेक्शन को ठीक करने के लिए आप पुनर्नवा का सेवन भी कर सकते हैं। यह लिवर की सूजन को कम करता है और कार्यक्षमता को बढ़ाता है। अगर आप नियमित रूप से पुनर्नवा का सेवन करेंगे, तो इससे कई रोगों का जोखिम भी कम होता है। लिवर हेल्थ में सुधारकरने के लिए आप आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह पर इस जड़ी-बूटी का सेवन कर सकते हैं। पुनर्नवा का चूर्ण, कैप्सूल और सिरप भी आसानी से उपलब्ध होता है। आप इसका सेवन किसी भी रूप में कर सकते हैं।

4. एलोवेरा

लिवर हेल्थ में सुधार करने के लिए आप एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते हैं। लिवर को डिटॉक्सकरने और लिवर इंफेक्शन में सुधार करने के लिए आप एलोवेरा जूस पी सकते हैं। एलोवेरा जूस पीने से पाचन-तंत्र में सुधार होता है। लिवर इंफेक्शन की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए आप एलोवेरा जूस पी सकते हैं। लिवर इंफेक्शन के लक्षणों से राहत पाने के लिए आप एलोवेरा जूस या इसके कैप्सूल खा सकते हैं। इससे कई रोगों से मुक्ति मिलती है।

Highlights:

  • लिवर इंफेक्शन को ठीक करने के लिए आप कुटकी और पुनर्नवा जड़ी-बूटी का सेवन कर सकते हैं।
  • लिवर इंफेक्शन में सुधार करने के लिए एलोवेरा का जूस पीना भी फायदेमंद होता है।
  • अगर लिवर इंफेक्शन का कोई लक्षण महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।