बार-बार होने लगती है गले में खराश तो इन 5 जड़ी-बूटियों का सेवन, इम्यूनिटी भी होगी मजबूत

अगर आपको बार-बार गले में खराश हो जाती है, तो ऐसे में आप आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सेवन कर सकते हैं। इनसे इम्यूनिटी बढ़ती है और संक्रमण से बचाव होता है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : March 20, 2026 10:13 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr Shrey Sharma

Herbs for Sore Throat in Hindi: बदलते मौसम में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होना बेहद आम है। इस मौसम में गले में खराश भी होने लगती है। गले की खराश की वजह से आपको दिनभर इरिटेशन हो सकती है। गले की खराश की वजह से व्यक्ति की दिनचर्या तक प्रभावित हो सकती है। गले की खराश होने पर ज्यादातर लोग दवाई का सहारा लेते हैं। लेकिन, बार-बार दवा लेना ठीक नहीं माना जाता है। ऐसे में आप चाहें तो कुछ जड़ी-बूटियों का सेवन कर सकते हैं। आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं, जो गले की खराश को कम करने में मदद करती हैं। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं गले की खराश ठीक करने के लिए जड़ी-बूटियां (Gale ki Kharansh Thik Karne ke Liye Jadi Butiya)-

1. मुलेठी का सेवन करें

अगर आपको बार-बार गले में खराश होती है, तो अपनी डाइट में मुलेठी का सेवन जरूर करें। मुलेठी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गले की सूजन और खराश को कम करने में मदद करते हैं। मुलेठी को आयुर्वेद में एक बेहद कारगर जड़ी-बूटी माना जाता है।

2. तुलसी का काढ़ा पिएं

आयुर्वेद में तुलसी को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो संक्रमण और एलर्जी को कम करने में मदद करते हैं। तुलसी का काढ़ा पीने से गले की सूजन कम होती है और खराश से भी राहत मिलती है। इसके लिए आप तुलसी के पत्तों का काढ़ा या चाय बनाएं और इसे रोजाना पी लें। इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।

3. लौंग चबाएं

लौंग भी गले की खराश को कम करने में मदद करता है। अगर आप गले की खराश से परेशान हैं, तो लौंग का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। गले में खराश होने पर आप 1 से 2 लौंग चबा सकते हैं। इससे शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है और संक्रमण से लड़ने में भी मदद मिलती है। लौंग चबाने से एक या दो दिन में ही आपके गले की खराश पूरी तरह ठीक हो जाएगी।

4. मेथी के बीज

गले की खराश से परेशान हैं, तो मेथी के बीजों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। आप मेथी के दानों को पानी में उबालें और इस पानी से गरारे करें। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गले की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। मेथी के पानी से गरारे करने से गले में जमा सारा बलगम भी आसानी से निकल जाता है।

5. दालचीनी की चाय पिएं

गले की खराश से राहत पाने के लिए आप दालचीनी का सेवन भी कर सकते हैं। आप दालचीनी को खाने में शामिल कर सकते हैं। आप चाहें तो दालचीनी की चाय या काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। इसके लिए आप एक पैन लें और इसमें पानी डालें। इसे अच्छी तरह से उबालें और फिर छानकर इसमें शहद मिलाएं। इस पानी को दिन में 2 से 3 बार पीने से गले की खराश में काफी आराम मिलेगा। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर को संक्रमण से लड़ने में भी मदद करते हैं।

Highlights:

  • गले में खराश होने पर आप तुलसी की चाय या काढ़ा पी सकते हैं।
  • लौंग गले की खराश को कम करने में असरदार होता है।
  • आयुर्वेद में मुलेठी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source