पॉल्यूशन से गले में हो रही है खराश, तो इन 5 जड़ी-बूटियों को करें सेवन, तुरंत मिलेगा फायदा

Herbs for Sore Throat: अगर आप पॉल्यूशन की वजह से गले की खराश से परेशान हैं, तो आप इन 5 जड़ी-बूटियों का सेवन कर सकते हैं। इनसे गले में जमा सारा बलगम आसानी से निकल जाता है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : December 20, 2025 8:17 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr Shrey Sharma

Herbs for Sore Throat in Hindi: क्या आपको भी गले में खराश हो रही है? पॉल्यूशन की वजह से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। इसमें गले में खराश भी एक आम समस्या है। गले में खराश होने पर व्यक्ति इरिटेट हो जाता है और उसकी पूरी दिनचर्या प्रभावित हो जाती है। पॉल्यूशन की वजह से सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं। गले की खराश को ठीक करने के लिए ज्यादातर लोग नमक के पानी से गरारे करते हैं, यह एक बेहद असरदार घरेलू उपाय है। आप भी इस घरेलू उपाय से गले की खराश को ठीक कर सकते हैं। लेकिन, आप कुछ जड़ी-बूटियों की मदद से भी गले की खराश को ठीक कर सकते हैं। इससे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और श्वसन मार्ग साफ होता है। इनसे गले और फेफड़ों में जमा बलगम भी आसानी से निकल जाता है। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं गले की खराश कैसे ठीक करें (Gale ki Kharansh Kaise Thik Kare)?

तुलसी का सेवन करें

अगर पॉल्यूशन की वजह से आपको गले में खराश हो रही है तो आप तुलसी का सेवन कर सकते हैं। तुलसी में एंटी-इंफ्लमेटेरी गुण होते हैं, जो गले की खराश और सूजन को कम करने में असरदार होते हैं। गले की खराश को ठीक करने के लिए आप तुलसी की पत्तियां चबा सकते हैं। तुलसी की चाय पीने से भी सर्दी-जुकाम और गले की खराश को ठीक किया जा सकता है। इसलिए सर्दियों में तुलसी का सेवन जरूर करें। इससे इम्यूनिटी बढ़ेगा और श्वसन तंत्र से जुड़े रोग दूर होंगे।

अदरक का सेवन करें

अदरक औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अगर आप गले की खराश से परेशान हैं तो अदरक का सेवन कर सकते हैं। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो गले की खराश को दूर करते हैं। गले की खराश से राहत पाने के लिए आप अदरक की चाय बनाकर पी सकते हैं। आप इसमें नींबू और शहद मिलाकर रोज सुबह पी सकते हैं। इससे आपको आराम मिलेगा और फेफड़ों को भी मजबूती मिलेगी।

मुलेठी का सेवन करें

पॉल्यूशन की वजह से होने वाले गले की खराश को ठीक करने के लिए मुलेठी का उपयोग भी किया जा सकता है। मुलेठी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसलिए आयुर्वेद में मुलेठी का उपयोग कई रोगों का इलाज करने के लिए किया जाता है। गले की खराश ठीक करने के लिए आप मुलेठी के पाउडर को शहद के साथ ले सकते हैं। इसके अलावा, मुलेठी का काढ़ा पीना भी फायदेमंद होता है। यह गले को आराम देती है और बलगम को साफ करती है।

शहद का सेवन करें

गले की खराश ठीक करने के लिए शहद का सेवन भी कर सकते हैं। शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो कई रोगों के इलाज में असरदार होते हैं। शहद का सेवन करने से सर्दी-जुकाम और खांसी में भी आराम मिलता है। आप गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर ले सकते हैं। इससे फेफड़ो और गले में जमा बलगम भी आसानी से निकल जाता है। इससे श्वसन मार्ग साफ होता है और लंग्स मजबूत बनते हैं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।