सर्दियों में शरीर में गर्मी बढ़ाने के लिए ये 5 जड़ी-बूटियां हैं असरदार, इस तरह करें डाइट में शामिल

Herbs for Winters: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए आप इन जड़ी-बूटियों का सेवन कर सकते हैं। इनके सेवन से शरीर में गर्मी बनी रहेगी और आप जल्दी से बीमार भी नहीं पड़ेंगे।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : December 3, 2025 8:36 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja

Herbs for Winters in Hindi: सर्दी ज्यादातर लोगों का पसंदीदा मौसम होता है। लेकिन, इस मौसम में ठंड और कमजोर इम्यूनिटी की वजह से कई तरह के रोग पैदा होने लगते हैं। सर्दियों में सर्दी-जुकाम और गले में खराश होने लगती है। इतना ही नहीं, सर्दियों में जोड़ों में दर्द भी एक आम समस्या है। इसलिए इस मौसम में अपने खान-पान का अतिरिक्त ख्याल रखना जरूरी होता है। इस मौसम में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो शरीर को अंदर से गर्म रखे। ऐसी चीजें खाएं, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाए और रोगों से बचाए। अगर आप भी सर्दियों में बार-बार बीमार पड़ जाते हैं, तो अपनी डाइट में गर्म तासीर की जड़ी-बूटियों को जरूर शामिल करें। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए कौन-सी जड़ी-बूटियां खानी चाहिए?

1. अदरक का सेवन करें

सर्दियों में शरीर में गर्मी बढ़ाने के लिए आप अदरक का सेवन कर सकते हैं। अदरक की तासीर बेहद गर्म होती है। इसलिए सर्दियों में अदरक का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। अदरक खाने से शरीर में गर्मी बनी रहती है और ठंड दूर होती है। आप अदरक का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। अदरक का काढ़ा बनाकर पिया जा सकता है। इसके अलावा, कई लोग अदरक को चाय और सब्जी-दाल में भी डालते हैं। इससे खाने का स्वाद बढ़ता है, साथ ही शरीर में गर्मी भी बनी रहती है। शरीर में गर्मी बनाए रखने के लिए कई लोग अदरक का अचारखाना भी पसंद करते हैं।

2. लहसुन का सेवन करें

सर्दियों में शरीर में गर्मी बढ़ाने के लिए लहसुन का सेवन करना फायदेमंद होता है। लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लहसुन की तासीरबेहद गर्म होती है। अगर आप लहसुन का सेवन करेंगे, तो इससे शरीर में गर्मी बढ़ेगी और आप स्वस्थ महसूस करेंगे। लहसुन खाने से कई तरह के रोगों से भी बचाव होता है। आप लहसुन का सेवन गुनगुने पानी के साथ सीधे तौर पर कर सकते हैं। इसके अलावा, लहसुन को खाने में मिलाकर खाया जाता है। लहसुन का सेवन अचार या चटनी आदि के रूप में भी किया जाता है।

3. दालचीनी का सेवन करें

सर्दियों में दालचीनी का सेवन करना बेहद लाभकारी होता है। दालचीनी की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है। दालचीनी को खाने में मिलाकर लिया जा सकता है। इसके अलावा, दालचीनी का काढ़ा और चाय भी पी जा सकती है। कई लोग दालचीनी का पाउडर भी लेना पसंद करते हैं। अगर सर्दियों में आपको ज्यादा ठंड लगती है, तो अपनी डाइट में दालचीनी जरूर शामिल करें। दालचीनी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। इसका सेवन करने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी दूर होती हैं।

4. हल्दी का सेवन करें

हल्दी भी एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। आयुर्वेद में हल्दी को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। हल्दी सेहत और स्किन के लिए लाभकारी होती है। सर्दियों में हल्दी का सेवन करना फायदेमंद बताया गया है। हल्दी की तासीर भी गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इसका सेवन जरूर किया जाना चाहिए। हल्दी शरीर को गर्म रखता है और कई रोगों से बचाता है। आप सर्दियों में हल्दी वाला दूध भी पी सकते हैं।

5. तुलसी का सेवन करें

सर्दियों में स्वस्थ रहने और शरीर को गर्म रखने के लिए तुलसी का सेवन भी जरूर करें। तुलसी एक शक्तिशाली जड़ी-बूटी है, जिसका उपयोग आयुर्वेद में कई रोगों का इलाज करने के लिए किया जाता है। आपको सर्दियों में अपनी डाइट में तुलसी जरूर शामिल करनी चाहिए। तुलसी खाने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती हैऔर कई रोगों से बचाव होता है। सर्दियों में तुलसी का काढ़ा पीना लाभकारी होता है। इसे पीने से सर्दी-जुकाम और खांसी से भी बचाव होता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source