
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : September 16, 2025 8:08 AM IST
Medically Verified By: Dr Shrey Sharma
Herbs for PCOS: आजकल ज्यादातर महिलाएं पीसीओएस की समस्या से जूझ रही हैं। पीसीओएस यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम एक हार्मोनल विकार है। यह प्रजनन काल के दौरान महिलाओं को होती हैं। जब किसी महिला में एंड्रोजन हार्मोन का स्तर तेजी से बढ़ता है, तो पीसीओएस रोग पैदा होता है। अनियमित पीरियड्स, चेहरे पर बाल उगना, इनफर्टिलिटी और टाइप 2 डायबिटीज आदि पीसीओएस के लक्षण हो सकते हैं। इस स्थिति में इंसुलिन प्रतिरोध भी होता है। जब शरीर में इंसुलिन का स्तर बढ़ जाता है। इसकी वजह से पीसीओएस हो सकता है। खराब डाइट, तनाव और खराब जीवनशैली पीसीओएस के मुख्य कारण हो सकते हैं। पीसीओएस वाली महिलाओं को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। कुछ जड़ी-बूटियों की मदद से पीसीओएस को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि पीसीओएस वाली महिलाओं के लिए जड़ी-बूटियां-
अगर आपको पीसीओएस है तो आप शतावरी का सेवन कर सकते हैं। शतावरी मासिक धर्म चक्र को नियंत्रित करता है। दरअसल, शतावरी का सेवन से एस्ट्रोजन के स्तर में सुधार होता है। शतावरी खाने से हार्मोनल असंतुलन में सुधार होता है। अगर आप शतावरी का सेवन करेंगे, तो इससे बांझपन और प्रजनन स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
पीसीओएस से पीड़ित महिलाओं के लिए गोक्षुरा जड़ी-बूटी भी फायदेमंद होती है। गोक्षुरा ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। पीसीओएस के लिए गोक्षुरा जड़ी-बूटी का इस्तेमाल हो सकता है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं, प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार करता है। गोक्षुरा ओवरी हेल्थ को भी बेहतर बनाता है। गोक्षुरा हार्मोन को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
दालचीनी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें औषधीय गुण होते हैं, जो प्रजनन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में असरदार होते हैं। अगर आपको पीसीओएस है तो आप दालचीनी का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। दालचीनी का काढ़ा पीने से पीरियड्स अनियमित होते हैं। इससे कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाने में भी मदद मिलती है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।