सर्दियों में जरूर करें इन 5 जड़ी-बूटियों का सेवन, बीमारियों से होगा बचाव

सर्दियों में स्वस्थ और सेहतमंद रहने के लिए आप इन 5 जड़ी-बूटियों का सेवन कर सकते हैं। इनसे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और कई रोगों से बचाव होता है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : December 9, 2025 7:07 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr Shrey Sharma

Herbs for Winters: अभी हाल ही में, मैं अपनी नानी के घर गई थी। नानी ने मुझे अपने बगीचे में उगाई गई जड़ी-बूटियों के बारे में बताया। उन्होंने मुझे अदरक, तुलसी और गिलोय की चाय बनाकर दी, जिसे पीकर मेरी सर्दी और खांसी पूरी तरह से ठीक हो गई। नानी ने मुझे बताया कि ये जड़ी-बूटियां न केवल सर्दी और खांसी को ठीक करती हैं, बल्कि ये हमारे शरीर को भी गर्म रखती हैं। इसलिए आपको भी सर्दियों में कुछ जड़ी-बूटियों का सेवन जरूर करना चाहिए। सर्दियां आते ही अपनी डाइट में ऐसी जड़ी-बूटियों को शामिल करें, जिनकी तासीर गर्म हो। जो पाचन के लिए बेहतर हो और तरह-तरह के रोगों से बचाए। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं सर्दियों में स्वस्थ और बीमारियों से मुक्त रहने के लिए कौन-सी जड़ी-बूटियों का सेवन करना चाहिए (Sardiyo me kon si Jadi Buti ka Sevan Karna Chahiye)?

1. गिलोय का सेवन करें

सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए सभी लोगों को गिलोय का सेवन जरूर करना चाहिए। गिलोय औषधीय गुणों से भरपूर होती है। आयुर्वेद में कई रोगों का इलाज करने के लिए गिलोय का उपयोग किया जाता है। सर्दियों में आप गिलोय के पत्तों या तने का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। इसके अलावा, गिलोय के पत्तों का जूस भी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। आप चाहें तो गिलोय के कैप्सूल और पाउडर भी ले सकते हैं। लेकिन, गिलोय के कैप्सूल या गोली का सेवन सिर्फ आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह पर ही करना चाहिए।

2. मुलेठी का सेवन करें

मुलेठी एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसका उपयोग आयुर्वेद में खूब किया जाता है। सर्दियों में आपको मुलेठी का सेवन जरूर करना चाहिए। मुलेठी खाने से सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। अगर आप सर्दियों में अक्सर ही बीमार पड़ जाते हैं, तो अपनी डाइट में मुलेठी जरूर शामिल करें। मुलेठी का सेवन करने से कई स्वास्थ्य समस्याओं में आराम मिलेगा। आप मुलेठी का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। मुलेठी का पाउडर भी सेहत के लिए लाभकारी होता है।

3. तुलसी का सेवन करें

तुलसी एक जड़ी-बूटी है, जो औषधीय गुणों से भरपूर होती है। सर्दियों में तुलसी का सेवन जरूर करें। तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। सर्दियों में आप तुलसी का काढ़ा या चाय बनाकर पी सकते हैं। कई लोग सर्दियों में तुलसी के पत्तियां चबाना भी पसंद करते हैं। तुलसी का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और सूजन भी कम होती है। अगर आप रोजाना तुलसी का सेवन करेंगे, तो इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होंगी

4. अदरक का सेवन करें

अगर आपको सर्दियों में सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याएं बार-बार होती हैं, तो अदरक का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। अदरक खाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी दूर होती हैं। आप सर्दियों में अदरक की चाय या काढ़ा पी सकते हैं। आप चाहें तो अदरक का जूस निकालकर भी पी सकते हैं। अदरक को शहद के साथ भी लिया जा सकता है।

5. शिलाजीत का सेवन करें

सर्दियों में ज्यादातर लोग थकान,आलस और कमजोरी का अनुभव करते हैं। ऐसे में शिलाजीत का सेवन करना फायेदमंद हो सकता है। शिलाजीत खाने से शरीर को ऊर्जावान महसूस करता है। इसलिए अगर आपको भी सर्दियों में अक्सर थकान महसूस होती है, तो अपनी डाइट में शिलाजीत जरूर शामिल करें। आयुर्वेद में कई रोगों का इलाज करने के लिए शिलाजीत का उपयोग किया जाता है। शिलाजीत खाने से फर्टिलिटी और स्पर्म काउंट में भी सुधारहोता है। आप रोजाना एक गिलास दूध में मिलाकर शिलाजीत ले सकते हैं।

Highlights:

  • सर्दियों में शिलाजीत का सेवन जरूर करें, जो स्पर्म काउंट भी बढ़ाता है।
  • सर्दियों में अदरक और तुलसी का काढ़ा पीना फायदेमंद होता है।
  • सर्दियों में मुलेठी और गिलोय जैसी जड़ी-बूटियां सेहत के लिए लाभकारी होती हैं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source