... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : September 18, 2021 11:59 AM IST
फेफड़ों से जहरीले टॉक्सिन को बाहर निकालते हैं ये 5 हर्ब्स और ये 1 फ्रूट, जानें कौन से गुण करते हैं ये कमाल
हम सभी जानते हैं कि शरीर का हर अंग हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए कितने जरूरी हैं। कुछ अंग भले ही बाहर से न दिखाई देते हों लेकिन उनका ठीक रहना बहुत ही जरूरी है, जिसमें से एक अंग हैं हमारे फेफड़े (Lungs)। फेफड़े हमारे महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं, जिनके माध्यम से ही हम सांस ले पाते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि अगर फेफड़े ठीक न हों तो आपको सांस लेने में दिक्कत हो सकती है और अगर व्यक्ति सांस ही ना ले तो उसका क्या होगा?
इंसानी शरीर फेफड़ों के माध्यम से ही शरीर में ऑक्सीजन लेता है शरीर में मौजूद कार्बनडाइऑक्साइड को बाहर निकालता है। इस बात को ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है कि जब तक फेफड़े हेल्दी नहीं होंगे तो हमारा शरीर भी हेल्दी नहीं होगा और न ही हमारे शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलेगी। शरीर के दूसरों अंगों को जब ऑक्सीजन नहीं मिलेगी तो वो खराब होना शुरू हो जाएंगे।
यूं त फेफड़ों के खराब होने के पीछे कई कारण हैं, जिसमें सांस लेते वक्त ऑक्सीजन के साथ हवा में फैले प्रदूषित कण और माइक्रोब्स का शरीर में चले जाना भी एक समस्या है। इससे फेफड़ों को नुकसान होने लगते है। वहीं जो लोग धूम्रपान करते हैं, उससे भी शरीर में टॉक्सिन्स चले जाते हैं, जो फेफडों को खराब करने का काम करते हैं।
फेफड़ों के खराब होने से व्यक्ति को सांस की बीमारी, एलर्जी समेत कई समस्याएं होने लगती है। ये समस्याएं कई बार जानलेवा भी साबित होती हैं। इसलिए जरूरी है कि फेफड़ों को डिटॉक्स रखा जाए। इस लेख में हम आपको ऐसे हर्ब्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपने फेफड़ों को साफ रखने के लिए यूज कर सकते हैं।
आयुर्वेद में लहुसन के ढेर सारे फायदों को गिनाया जाता है क्योंकि इसमें ढेर सारे एंटी-इनफ्लेमेटरी तत्व मौजूद होते हैं, जो हर तरह के इंफेक्शन से लड़ने में आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। एक्सपर्ट बताते हैं कि लहुसन का नियमित रूप से सेवन करने पर अस्थमा जैसी गंभीर बीमारी से निजात मिल सकती है। इतना ही नहीं लहसुन के सेवन से फेफड़ों के कैंसरकी सम्भावना कम हो जाती है।
पिपरमेंट, जिसे पुदीना भी कहते हैं, उसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट हमारे फेंफड़ों को हेल्दी रखने का काम करते हैं। पुदीना हमारी मांसपेशियों को आराम देकर हमारी श्वास प्रणाली के रास्ते को साफ करता है, जिससे फेफड़े साफ और हेल्दी रहते हैं।
आयुर्वेद की मानें तो मुलेठी ऐसे एंटी-इंफ्लेमेंटरी गुणों से भरपूर होती है, जो हमारे फेफड़ों के इंफेक्शन को दूर करने में बहुत फायदेमंद होती है। आपको बता दें कि अगर आप गला खराब, सांस लेने में परेशानी जैसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप मुलेठी का सेवन कर सकते हैं। इसके चूसने भर से मात्र श्वसन तंत्र साफ हो सकता है और फेफड़े आसानी से अपना काम करने लगते हैं।
अगर आपको फेफड़ों से जुड़ी कुछ परेशानी हो रही हैं तो आपके लिए अदरक का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है। जी हां, आप दिन में एक बार अदरक का रस और थोड़ा-सा शहद गर्म पानी में मिलाकर पी सकते हैं, जिससे फेफड़ों को आसानी से डिटॉक्स करने में मददमिलती है। हां, इस बात का ध्यान रखें की गर्मी के दिनों में इस पेय का ज्यादा इस्तेमाल शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।
बात करें फेफड़ों के स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने वाले फूड्स की तो अनार में भी ऐसे ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो फेफड़ों से विषाक्त पदार्थों को आसानी से साफ करने का काम करते हैं। दिन में 1 कटोरी अनार खाने से आपको अपने फेफड़ें हेल्दी रखने में मदद मिलती है, इतना ही नहीं इससे शरीर में खून की कमी भी दूर होती है।
6-ओरिगैनो
बात करें हर्ब्स की तो ओरिगैनो के सेवन से फेफड़ों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। ओरिगैनो में मौजूद विटामिन और पोषक तत्व हिस्टामाइन को कम करते हैं, जो हमारे फेफड़ों के जरिए ऑक्सीजन के प्रवाह को आसानी बना देते हैं। ये आपके फेफड़ों को भी हेल्दी रखने में मदद करते हैं।