... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : November 17, 2020 10:18 AM IST
जहरीली हवा में सांस लेना हुआ मुश्किल? ये हर्बल चाय आपके फेफड़ों को करेगी साफ और रखेगी सुरक्षित
नवंबर का महीना और तापमान में आई गिरावट अक्सर वायु प्रदूषण के स्तर में बढ़ोत्तरी लेकर आती है। यह एक ऐसा मौसम है, जिसमें हवा की गुणवत्ता बहुत ज्यादा खराब हो जाती है और लोगों को घरों से हवा में हांफते हुए ही निकलना होता हैं। प्रदूषित हवा में सांस लेने से अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, निमोनिया और यहां तक कि फेफड़ों से जुड़ी क्रॉनिक बीमारियां हो ही जाती हैं। इसलिए इस मौसम में किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचने के लिए अपने फेफड़ों को धूल के कणों से बचाना बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है।
वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर पर चिंता जताते हुए लाइफस्टाइल और वेलनेस कोच ल्यूक कॉउटिन्हो ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक घरेलू उपाय शेयर किया है, जो आपके फेफड़ों को साफ करने में मदद कर सकता है। ल्यूक ने अपनी पोस्ट में एक विशेष प्रकार की चाय का उल्लेख किया है, जो आपके फेफड़ों को साफ रखने और आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकती है। आइये जानते हैं इस चाय के फायदे और इसे बनाने का तरीका।
यह चाय प्राकृतिक जड़ी बूटियों और मसालों से तैयार की जाती है, जो आमतौर पर हर घर में उपलब्ध होती हैं। ये जड़ी-बूटियां अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती हैं। इस चाय को पीने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है, जो कोरोना के इस समय में विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। फ्लू का मौसम और तापमान में गिरावट के साथ वायु प्रदूषण का बढ़ता स्तर आपको फेफड़ों से संबंधित कई समस्याएं दे सकता है। इस चाय को रोज पीने से आपके फेफड़ों को साफ करने में मदद मिल सकती है और बाहरी रोगजनकों से लड़ने के लिए आपकी आंतरिक रक्षा प्रणाली को मजबूत बना सकती है।
सामग्री
निर्देश:
सभी चीजों को एक पैन में डालें और इसमें एक गिलास पानी डालें। इस मिश्रण को 10 मिनट तक उबलने दें और फिर एक कप में इस चाय को डालें। स्वाद को बेहतर बनाने के लिए आप अपनी चाय में कच्चा शहद या फिर गुड़ मिला सकते हैं।
अगर आप रोजाना कॉफी पीते हैं तो इस आदत को छोड़ें और अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने और अपने फेफड़ों को साफ रखने के लिए सुबह में इस हर्बल चाय का सेवन करें। आपको दिन में कई बार इस चाय को पीने की जरूरत नहीं है बल्कि आप सिर्फ सुबह के समय ही इस पीकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
इस चाय में विभिन्न प्रकार के मसाले होते हैं और उनमें से ज्यादातर शरीर में गर्मी पैदा करने के लिए जाने जाते हैं। इससे बचने के लिए दिनभर में खूब पानी पिएं। सर्दियों में हमें ऐसा नहीं लगता कि प्यास लगी है और आम तौर पर हम कम ही पानी पीते हैं। पानी का अधिकतम सेवन सुनिश्चित करने के लिए आप अपने आहार में पानी और पानी से भरपूर फलों और सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। अगर आप किसी क्रॉनिक समस्याओं से पीड़ित हैं तो इस चाय को आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करें।