Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गर्मियों में घमौरियों का इलाज हैं ये 5 हर्बल ऑयल, जानें इस्तेमाल का तरीका और औषधीय गुण

गर्मियों में घमौरियां लगभग हर किसी को परेशान करती हैं। ऐसे में आप इसकी खुजली और जलन से छुटकारा पाने के लिए इन तेलों की मदद ले सकते हैं।

गर्मियों में घमौरियों का इलाज हैं ये 5 हर्बल ऑयल, जानें इस्तेमाल का तरीका और औषधीय गुण

Written by Pallavi Kumari |Published : April 20, 2022 4:06 PM IST

गर्मियों में घमौरियां होना एक आम बात है। लेकिन ये परेशान बहुत करता है। दरअसल, घमौरियां हमेशा जलन और खुजली देने वाली होती हैं और इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। ऐसे में अक्सर लोग पाउडर और क्रीम आदि की मदद लेते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे हर्बल ऑयल के बार में बताएंगे जिन्हें लगा कर आप घमौरियों से छुटकारा पा सकते हैं। जी हां, दरअसल ये ऑयल एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं जो कि पहले तो घमौरियों के एक्टिव बैक्टीरिया को इनएक्टिव करते हैं और उन्हें फैलने से रोकते हैं। उसके बाद ये तेल जलन को शांत करता है और खुजली से राहत दिलाता है। इस तरह से ये घमौरियों को ठीक करने में मददगार है। तो, आइए जानते हैं घमौरियों का इलाज करने वाले इन हर्बल ऑयल (Essential oil for prickly heat rash) के बारे में।

घमौरियों पर लगाएं ये 5 हर्बल ऑयल-Herbal oil for prickly heat rash

1. चंदन का तेल

चंदन का तेल एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों स भरपूर होती है और घमौरियों को शांत करती है। लेकिन इसका सबसे बड़ा गुण है कि इसका अहसास ठंडा होता है और ये सबसे पहले तो घमौरियों को शांत कर देती है। इसके लिए आप चंदन के तेल को घर पर भी बना सकते हैं या फिर बाजार से खरीद कर भी ला सकते हैं। उसके बाद इसे कॉटन से सहारे से अपने घमौरियों पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से नहा लें। ये आपकी जलन और खुजली को कम करने में मदद करेगी।

2. निलगिरी का तेल

निलगिरी का तेल ठंडा होता है जो कि घमौरियों को शांत करता है। साथ ही ये एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटी गुणों से भी भरपूर है जो कि घमौरियों को शांत करता और इसे ठीक करने में मदद करता है। इसके अलावा ये तेल घमौरियों के जलन और खुजली को ठीक करता है। इसे आप सीधे तौर पर घमौरियों पर लगा सकते हैं या फिर आप इसे नहाने के पानी में डाल कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Also Read

More News

3. लौंग और कपूर का तेल

लौंग और कपूर का तेल आप घर बना सकते हैं और घमौरियों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पहले तो नारियल तेल ले लें। इसमें बाद इसमें लौंग और कपूर मिला लें और फिर इसे धीमी आंच पर पकाएं। फिर इसे बॉटल में डाल कर बंद करके रख लें। फिर इसे घमौरियों पर कॉटन की मदद से लगाएं। ये घमौरियों के दर्द, खुजली और जलम को कम करने में मदद करेगा।

4. पिपरमेंट ऑयल

पिपरमेंट ऑयल की प्रकृति ठंडी होती है इसलिए आप इसे घरौरियों पर लगा सकते हैं। ये तेल एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है और घमौरियों को शांत करता है। साथ ही ये घमौरियों के निशान को कम करने में भी मददगार है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5. लेमन ग्रास ऑयल

लेमन ग्रास ऑयल को आप नहाने के पानी में मिला कर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण इंफेक्शन को कम करता है और घमौरियों और रैशेज को कम करता है। साथ ही से स्किन को अंदर से स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। तो, इस तरह आप घमौरियों को ठीक करने के लिए इन तमाम तेलों की मदद ले सकते हैं।

About the Author

... Read More