Fake Asafoetida Test: खाएंगे नकली हींग तो सेहत होगी खराब, यूं करें असली-नकली हींग की पहचान

जब आप असली हींग को पानी में मिलाते हैं, तो इसका रंग सफेद हो सकता है। ऐसा ना हो, तो हींग (Fake Asafoetida) नकली है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : September 1, 2021 4:42 PM IST

Fake Asafoetida Test: हींग (Hing) का इस्तेमाल दाल में तड़का लगाने के लिए सबसे ज्यादा किया जाता है। साथ ही इसे सब्जी में स्वाद-सुगंध बढ़ाने के लिए भी डालते हैं। हींग में कई सारे फायदे छिपे हैं। पेट की समस्याओं के लिए रामबाण इलाज मानी गई है हींग (Heeng benefits)। गैस, खराब पेट, अपच, इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम, पेट में कीड़े आदि की समस्या हींग के सेवन से दूर होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो सेहत को लाभ (Asafoetida Benefits) पहुंचाते हैं। साथ ही हींग कैरोटीन, आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, नियासिन आदि से भी भरपूर होती है। ये पीरियड्स में होने वाली परेशानियों को भी दूर करता है। कई बार हींग (Heeng) खरीदते समय लोग गलतियां कर बैठते हैं। दरअसल, लोगों को असली और नकली हींग की पहचान नहीं होती है। आप अनजाने में ही नकली हींग खा रहे होते हैं, जिसके फायदे नहीं, बल्कि नुकसान ही सेहत को होते हैं। आइए जानते हैं कैसे करें असली-नकली हींग की पहचान (How to Differentiate real and fake Asafoetida)....

हींग के फायदे (Hing Ke Fayde)

1 हींग के सेवन से शरीर वायरल के हमले से बचा रहता है। इन्फ्लूएंजा वायरस से भी शरीर को बचाता है।

2 अस्थमा के रोगियों को भी हींग का सेवन करना चाहिए। इसे खाने से शरीर में एंटीबॉडीज बनता है, जिससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है। सांस लेने में समस्या नहीं होती है।

3 पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होता है। पेट में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया का नाश करता है। भोजन जल्दी पचता है।

पुरुषों की सेक्सुअल समस्याओं जैसे इरेक्टाइल डिस्फंक्शन, इनफर्टिलिटी, शुक्राणुओं की संख्या में कमी, अर्ली इजैकुलेशन आदि ठीक होता है।

4 त्वचा पर होने वाली समस्याएं जैसे झुर्रियां, झाइयां, चेहरे की रंगत साफ होगी। हींग पाउडर को मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर निखार आएगा।

5 एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइन्फ्लेमेटरी तत्वों से भरपूर हींग (Health Benefits of Asafoetida) मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं। इससे हार्ट भी हेल्दी बना रहता है।

असली-नकली हींग की पहचान कैसे करें (Asafoetida Adulteration Test in Hindi)

1 जब आप असली हींग को पानी में मिलाते हैं, तो इसका रंग सफेद (Real Asafoetida) हो जाता है। ऐसा ना हो, तो हींग (Fake Asafoetida) नकली है।

2 जब आप असली हींग को जलाते हैं, तो वह चमकीला सा लगता है। जलने में भी समय नहीं लगता। नकली हींग जलने में अधिक समय लेता है।

3 असली हींग की खुशूब जबरदस्त होती है। इसे हाथ में लेने के बाद पानी से हाथ धोने पर भी हींग की खुशबू आती है। नकली हींग में कोई सुगंध (Fake and Real Asafoetida) नहीं होता है।

4 वैसे तो हींग का रंग भूरा होता है, लेकिन जब आप इसे घी-तेल में पकाते हैं, तो यह लाल रंग का बदल जाता है।

5 यदि आप खुले में रखी हींग लेते हैं, तो वह जल्दी ही नमी युक्त हो जाती है यानी गीली लगती है। यह खाने में बेस्वाद लगती है। इसे टाइट जार में रखें। बाहर रखी हींग में नमी नजर ना आए, तो समझ लें यह नकली हींग है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source