Ghee Sugar Health Benefits: घी का सेवन ओवरऑल हेल्थ के लिए बेहतर माना जाता है क्योंकि, घी खाने से स्वास्थ्य को अलग-अलग तरह के फायदे होते हैं। अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं से राहत के लिए घी का सेवन अदरक, गुड़, बेसन और कई जड़ी-बूटियों के चूर्ण के साथ किया जाता है। वहीं, कुछ लोग स्वाद के लिए भी घी को कभी रोटी पर चुपड़कर या घी में हलवा बनाकर खाते हैं। इसी तरह लोगों को घी और शक्कर मिलाकर रोटी या परांठे के साथ खाना पसंद आता है जबकि, कुछ लोग दिन में जब भी कुछ मीठा खाने का मन होता है तो यह कॉम्बिनेशन फूड तैयार करते हैं मजे से घी-शक्कर का स्वाद लेते हैं। (Ghee Sugar Health Benefits In Hindi)
रोज़ाना घी-शक्कर खाने के स्वास्थ्य लाभ (ghee sugar health benefits)
घी-चीनी का कॉम्बिनेशन काफी गुणकारी होता है। यह दादी-नानी का एक ऐसा नुस्खा है जो कमजोरी दूर भगाने और आंखों से जुड़ी कुछ समस्याओं से आराम के लिए आजमाया जाता रहा है। वहीं, आयुर्वेद में भी घी और शक्कर खाने के कई स्वास्थ्य लाभ बताए गए हैं। आइए जानें क्यों घी-शक्कर के मिश्रण पर लोगों को इतना भरोसा है और घी-शक्कर को एकसाथ खाने से स्वास्थ्य को क्या फायदे होते हैं।
जानकारों के अनुसार,घी और शक्कर को एक साथ मिलाने से इसमें मौजूद फैटी एसिड्स के साथ-साथ आयरन की मात्रा भी शरीर को मिलती है।
इससे हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर तरीके से काम करता है और लोगों कम बीमार पड़ते हैं।
घी और शक्कर त्वचा को हेल्दी बनाते हैं और उसे सॉफ्ट रखने में मदद करते हैं। इससे, स्किन की इलास्टिसिटी भी बढ़ती है और त्वचा लम्बे समय तक जवां रहती है।
आमतौर पर डायबिटीज के मरीजों को शक्कर का सेवन करने से मना किया जाता है। लेकिन, सीमित मात्रा में ब्राउन शुगर या खांड के साथ घी का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है।
घी-चीनी का मिश्रण का सेवन हड्डियों के स्वास्थ्य के लिहाज से भी अच्छा माना जाता है क्योंकि, इस मिश्रण में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियो को कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद कर सकते हैं।
घी-शक्कर के सेवन के हेल्दी तरीके
सुबह खाली पेट एक-एक चम्मच घी और चीनी को मिक्स करके खाएं। इसके आधे घंटे बाद पानी या दूध पी सकते हैं।
आधा चम्मच ब्राउन शुगर और आधे से एक चम्मच घी लेकर उन्हें मिक्स करें। फिर, लंच के बाद इसका सेवन करें।
रात में खाना खाने के बाद ( डिनर के बाद) अगर कुछ मीठा खाने की इच्छा हो तो घी-चीनी का सेवन करें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.