मकर संक्रांति पर है तिल के तेल से नहाने की परंपरा, जानें कितना फायदेमंद है Sesame Oil Bath

Sesame oil Bath Benefits : मकर संक्रांति पर तिल के तेल से नहाने की परंपरा है। यह आप तिल के तेल से नहाने से सेहत को होने वाले लाभ के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं इस लेख में विस्तार से-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : January 11, 2023 12:58 PM IST

Sesame oil Bath Benefits : भारत में कई ऐसी परंपराएं हैं, जो कहीं न कहीं हमारे लिए फायदेमंद होती हैं। इन्हीं परंपराओं में से एक है तिल के तेल से स्नान करना। जी हां, शायद आप में से कई लोगों के घरों में मकर संक्रांति के मौके पर तिल के तेल से स्नान करने की परंपरा को फॉलो किया जाता है। क्या आप इसके फायदों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो जरूर जानें। तिल के तेल का इस्तेमाल आयुर्वेद में काफी ज्यादा किया जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक इस तेल से स्नान करने से आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है। साथ ही यह सर्दियों की तमाम परेशानियों से आपको छुटकारा दिला सकता है। मुख्य रूप से सर्द हवाओं की वजह से बेजान स्किन की परेशानी को कम करने में यह काफी प्रभावी हो सकता है। इसके अलावा तिल के तेल से नहाने से सेहत को कई लाभ होते हैं। आइए जानते हैं तिल के तेल से नहाने ( Sesame oil Bath Benefits) के क्या फायदे हैं?

तिल के तेल से नहाने के फायदे -  Sesame oil Bath Benefits

तिल के तेल से नहाने से आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही यह आपकी ड्राई स्किन की समस्याओं को दूर कर सकता है। इसके अलावा इससे कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

ड्राई स्किन की परेशानी करे दूर

सर्द हवाओं की वजह से स्किन काफी ज्यादा रूखी और बेजान हो जाती है। ऐसे में स्किन के सेल्स डैमेज होने लगते हैं। इन परेशानियों को दूर करने में तिल का तेल काफी मददगार होता है। तिल के तेल से स्नान करने से आपकी स्किन सॉफ्ट होती है। साथ ही आपको ड्राईनेस से छुटकारा मिल सकता है।

शरीर के तापमान को रखे संतुलित

तिल के तेल से नहाने से आपके शरीर का तापमान संतुलित हो सकता है। इस तेल से आपका शरीर सर्दियों में गर्म हो सकता है। बढ़ती सर्दी में अक्सर लोग ठंड की चपेट में आ जाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की समस्याएं होने का खतरा रहता है। ऐसे में तिल का तेल प्रभावी हो सकता है। तिल के तेल से स्नान करने से शरीर का तापमान बाहरी वातावरण के साथ संतुलन स्थापित कर पाता है। अगर आप चाहते हैं कि ठंड में आपके शरीर का तापमान संतुलित रहे तो आप नियमित रूप से इस तेल से स्नान कर सकते हैं। इससे आप कई बीमारियों से भी दूर रह सकते हैं।

मानसिक समस्याएं करे दूर

आधुनिक समय में लोगों की जीवनशैली काफी बदल चुकी है। हर कोई भागदौड़ भरी जिंदगी जी रहा है। ऐसे में तिल का तेल आपकी परेशानी को कम कर सकता है। तिल के तेल से नहाने से आपकी मानसिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। साथ ही यह आंखों के तनाव को भी कम कर सकता है। इतना ही नहीं, अगर आप सिरदर्द से जूझ रहे हैं तो तिल के तेल से मसाज करें। इससे आपको काफी लाभ पहुंचेगा। साथ ही तनाव और डिप्रेशन भी कम हो सकता है।

झड़ते बालों की परेशानी से छुटकारा

सर्दियों में अधिकतर लोगों को बालों से जुड़ी परेशानी जैसे- डैंड्रफ, झड़ते बाल, सफेद बालों इत्यादि का सामना करना पड़ता है। ऐसी परेशानियों को दूर करने के लिए तिल के तेल से स्नान करें। यह तेल आपके बालों में डैंड्रफ की समस्या कम करने में मददगार है। साथ ही इससे स्कैल्प का रूखापन भी दूर हो सकता है। इसके अलावा सफेद बालों की परेशानी को कम करने में भी तिल का तेल फायदेमंद है।

रोजाना तिल के तेल से स्नान करने से आपके स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंच सकता है। हालांकि, अगर आपकी परेशानी किसी कारण से बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source