Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
शिलाजीत (Shilajit ) एक आयुर्वेदिक औषधि है, जो लम्बे समय से पुरुषों की सेक्स पॉवर (Sex Power boosting ayurvedic tips) बढ़ाने के लिए इस्तेमाल की जाती रही है। यह लो सेक्स ड्राइव (Low Sex Drive) और इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (Erectile Dysfunction) जैसी समस्याओं का आयुर्वेदिक इलाज है, जिसका सेवन इन समस्याओं से परेशान लोग करते रहे हैं। (Health Benefits of Shilajit)
हिमालय क्षेत्र में मिलने वाली इस औषधि का ना केवल भारत में बल्कि दुनिया के कई अन्य देशों में भी लोग सेवन करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि सेक्सुअल पॉवर बढ़ाने वाली इस औषधि के सेवन कई और भी लाभ हैं, जिनके बारे में आप पढ़ेंगे इस लेख में। लेकिन, उससे पहले पहले जानें क्या है इसके सेवन का सही तरीका (Health Benefits of Shilajit)
सेक्सुअल पॉवर बढ़ाने के लिए रात में सोने से पहले एक शिलाजीत का दूध के साथ सेवन करें।इसके लिए एक गिलास दूध को उबालें। इसमें, आधा चम्मच शिलाजीत का पाउडर मिलाएं और इसे पीएं।हालांकि, शिलाजीत का सेवन करने से पहले किसी एक्सपर्ट्स से इसके सेवन से जुड़ी सही जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। क्योंकि शिलाजीत के सेवन के कुछ साइड-इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। साधारणत: इस औषधि का दिनभर में 300 मिग्रा से 500 मिग्रा सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा किसी भी अन्य प्रकार की दवाइयों के साथ सेवन नहीं करना चाहिए। इसीलिए, इसका सेवन बहुत ही सावधानी से करना चाहिए। (Ways to use Shilajit for boosting Sexual Power)