इन 5 रोगों को जड़ से खत्म करती है इस पौधे की पत्तियां और फूल, हिन्दुओं के लिए खास है ये पौधा

पारिजात के पेड़ का बहुत बड़ा धार्मिक महत्व है। ऐसा माना जाता है की इसके पत्तों और फूलों का प्रयोग करने से स्वास्थ्य को काफी सारे लाभ मिल सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : June 23, 2023 5:57 PM IST

भारतीय परंपरा के अनुसार पारिजात का पेड़ बहुत पवित्र माना जाता है और यह माना जाता है कि इस पौधे को भगवान श्री कृष्ण द्वारा लाया गया था। यह छोटा सा पौधा होता है और इसके फूल खुशबू वाले होते हैं। इसे रात की रानी और जैस्मिन भी कहा जाता है। इसके फूल में 7 से 8 कलियां  होती हैं और एक लाल रंग की टहनी में यह सारी कलियां अरेंज होती हैं। काफी सारी धार्मिक गतिविधियों में इस फूल का प्रयोग किया जाता है। यह फूल दिन की बजाए रात में खिलता है। इसका प्रयोग करने से आपको काफी सारे स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। आइए जानते हैं पारिजात के पत्तों और फूलों के स्वास्थ्य लाभ।

पारिजात की पत्तियों के फायदे - (Benefits of Parijat Leaves in Hindi)

आयुर्वेद के मुताबिक इस पौधे की पत्तियों से कई तरह के रोगों को ठीक किया जा सकता है जैसे- खांसी, बुखार और गठिया आदि। इसकी पत्तियों का रस थोड़ा कड़वा होता है, और यह एक टॉनिक का काम करता है। अगर आप गठिया या फिर कब्ज जैसी समस्याओं से परेशान हैं तो आपको इसकी पत्तियों से बनने वाले काढ़े का सेवन करना चाहिए।

साइटिका और गठिया के दर्द में है सहायक

इन दोनों स्थितियों में ही इंसान को बहुत ज्यादा दर्द होता है। इस पौधे की पत्तियों और फूलों में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। इनका प्रयोग करके कुछ खास एसेंशियल ऑयल बनाए जाते हैं जो आपको इन दर्द से बहुत राहत दिला सकते हैं। आपको इस पौधे के एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदों को नारियल के तेल में मिलना है और प्रभावित क्षेत्र पर लगा लें।

सूखी खांसी में सहायक

अगर आप रेस्पिरेटरी समस्याओं जैसे खांसी और ब्रोंकाइटिस या फिर ठंड लगना से परेशान हैं तो आपको इन पौधों के पत्तों और फूलों से निकलने वाले एक्सट्रैक्ट का प्रयोग जरूर करना चाहिए। इसका प्रयोग करने से आपको अस्थमा में भी बहुत लाभ मिल सकता है। इसे आप पानी और अदरक के साथ उबालकर पी सकते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार

अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है तो आपको बार बार बीमारियों और इन्फेक्शन का सामना करना पड़ता होगा इसलिए आप पारिजात के फूलों और पत्तों का प्रयोग करके अपनी इम्यूनिटी को बढ़ा सकते है। इसके लिए आपको 8 से 10 पत्तियों को एक गिलास पानी के साथ ग्राइंड कर लेना है। इस मिश्रण को उबाल लें और आधा होने तक गैस को ऑन रखें। ठंडा होने के बाद इसे तीन हिस्सों में बांटे और तीनों हिस्सों को सुबह, दोपहर और शाम को पिएं।

डायबिटीज को नियंत्रित करने में सहायक

पारिजात का सबसे बड़ा लाभ है की यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अंदर एंटी डायबिटिक प्रभाव होते हैं जिस कारण यह आपके हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकता है। इसलिए डॉक्टर की राय लेने के बाद इसका सेवन जरूर करें।

बालों के लिए लाभदायक

इसके बने काढ़े का प्रयोग करने से बालों से डैंड्रफ की समस्या और जुओं की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है। इससे बाल मजबूत होते हैं और हेयर फॉल भी कंट्रोल होता है। यह बालों को सफेद होने से भी बचाता है और अन्य बालों से जुड़ी समस्या को ठीक करने में सहायक है।

निष्कर्ष: इस पौधे के और भी बहुत सारे लाभ होते हैं जैसे यह मलेरिया में लाभदायक होता है। इसका सेवन करने से पहले या फिर शरीर पर कहीं प्रयोग करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें ताकि आपको पता लग जाए की यह आपके लिए सुरक्षित है या नहीं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source