Health Benefits Of Olive Leaves : जैतून का तेल ही नहीं इसकी पत्तियां भी हैं हेल्दी, इन हेल्थ प्रॉब्लम्स में आती हैं दवा की तरह काम

ऑलिव यानि जैतून की पत्तियां ब्लड शुगर लेवल को नैचुरली अंडर कंट्रोल रखने में मदद करती हैं। (Olive Leaves Extract For Diabetes)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 13, 2021 4:47 PM IST

Olive Leaves Kadha For Diabetes: डायबिटीज में रक्त में ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) कम रखना महत्वपूर्ण है और इसीलिए, डायबिटिक्स को खान-पान में उन चीज़ों से परहेज की सलाह दी जाती है जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का डर होता है। लेकिन, जहां कुछ फूड्स आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा देते हैं वहीं, हमारे आसपास ऐसी कई चीज़ें उपलब्ध हैं जिनके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कम भी रहता है। ऑलिव यानि जैतून की पत्तियां (Olive Leaves) भी ऐसा ही एक प्राकृतिक उपाय है जो ब्लड शुगर लेवल को अंडर कंट्रोल रखने में मदद करता है। (Olive Leaves Extract For Diabetes In Hindi)

जैतून की पत्तियों का काढ़ा पीएं, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल में

ऑलिव ऑयल सबसे हेल्दी कूकिंग ऑयल (Healthy Cooking Oils) में गिना जाता है। वहीं, इसके पेड़ की पत्तियों से काढ़ा (Kadha) तैयार करके पीना ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिहाज से फायदेमंद साबित होता है। दरअसल, जैतून के छोटे पत्ते एंटीऑक्‍सीडेंट (antioxidants) से भरपूर होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स रक्त में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करते हैं। विभिन्न स्टडीज में यह देखा गया है कि, जैतून की पत्तियों का रस पीने से शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस (Insulin Resistance) कम होता है। गौरतलब है कि यह स्थिति डायबिटीज का एक बड़ा कारण मानी जाती है। (Causes of diabetes)

जैतून की पत्तियों का काढ़ा कैसे बनता है

  • यह गुणकारी काढ़ा बनाने के लिए जैतून की 10-12 पत्तियां लें। उन्हें अच्छी तरह साफ करें।
  • फिर, एक कप पानी के साथ इन पत्तियों को उबलने के लिए रखें।
  • जब पत्तियां अच्छी तरह उबल जाएं तो, इसमें कुछ और मसाले ऐड करें। जैसे काली मिर्च ( black pepper) या लौंग (clove) के कुछ दानों को कूटकर इस उबलते पानी में डाल दें और थोड़ी देर और पकाएं ।
  • जब पानी पक कर आधा हो जाए तो इस उतारकर छान लें। इसमें स्वादानुसार शहद (Honey) मिलाएं और गर्मागर्म पीएं।

ये भी हैं फायदे जैतून का काढ़ा पीने के

  • इन पत्तियों की चाय या काढ़ा पीने से आपकी रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है। (Ways to boost immunity )
  • मेमरी बूस्ट (memory boost) होती है जिससे, याद्दाश्त से जुड़ी समस्याओं और बीमारियों का रिस्क भी कम होता है।
  • शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को संतुलित करता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ाता है जिससे हार्ट डिज़िज़ेज और हाइपरटेंशन का रिस्क कम होता है।
  • स्किन टेक्सचर बेहतर बनता है और स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम्स भी कम होती हैं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.