Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

आयुर्वेद की बेहद कारगर औषधि है नागकेसर, आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका

Nagkesar Benefits: नागकेसर एक शक्तिशाली आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जो कई बीमारियों के इलाज में कारगर है। आइए, जानते हैं इसके फायदों के बारे में –

आयुर्वेद की बेहद कारगर औषधि है नागकेसर, आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका

Written by priya mishra |Updated : April 29, 2024 5:37 PM IST

Nagkesar Benefits: आयुर्वेद में ऐसे कई पेड़ पौधे और जड़ी-बूटियां हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इन्हीं जड़ी-बूटियों में नागकेसर भी शामिल है। इसे अंग्रेजी में कोबरस सैफरन, हिंदी में नागचंपा, नागकेसर और उर्दू में नरमिशका कहा जाता है। यह कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। इसकी पत्तियां लाल चमकीले रंग की होती हैं और इसके फूल सफेद पीले रंग के होते हैं। नागकेसर के फूल, फल, जड़ और बीज सभी का प्रयोग कई बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। आइए, इस लेख में आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ रितु चड्ढा से जानते हैं नागकेसर से सेहत को मिलने वाले फायदे (Nagkesar Benefits For Health) और इस्तेमाल करने का तरीका -

पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करे

पेट से जुड़ी परेशानियों जैसे अपच, एसिडिटी, पेट में दर्द, पेट में जलन और सूजन आदि को दूर करने के लिए नागकेसर काफी फायदेमंद हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप नाक केसर के चूर्ण को शहद या चीनी के साथ मिलाकर लें। इससे पेट के रोगों से छुटकारा मिल सकता है।

सर्दी-जुकाम से राहत दिलाए

सर्दी-जुकाम से राहत दिलाने में नागकेसर मददगार साबित हो सकता है। अगर आपको जुकाम की शिकायत है, तो इसके पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें। फिर इस लेप को अपने माथे पर लगाएं। इससे आपको जल्द राहत मिल सकती है।

Also Read

More News

महिलाओं में सफेद पानी की समस्या दूर करे

महिलाओं में सफेद पानी आना एक आम समस्या है। इसे ल्यूकोरिया के नाम से भी जाना जाता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए आप नागकेसर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नागकेसर के 500 मिलीग्राम चूर्ण को छाछ के साथ मिलाकर पिएं। इससे ल्यूकोरिया की समस्या से जल्द राहत मिल सकती है।

जोड़ों के दर्द से आराम दिलाए

आजकल अर्थराइटिस की समस्या काफी आम हो गई है। जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आप नागकेसर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नागकेसर के बीज के तेल को जोड़ों पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें। इसके नियमित इस्तेमाल से आपको जोड़ों के दर्द से काफी आराम मिल सकता है।

घाव को जल्दी भरने में मदद करे

नागकेसर चोट के घाव को जल्दी भरने में मदद करता है। इसके तेल को चोट वाली जगह पर लगाने से घाव जल्दी भरता है। साथ ही, दर्द से भी आराम मिलता है। हालांकि, इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।