Moringa Leaves Benefits In Ayurveda: मोरिंगा या सहजन की फलियों को एक शक्तिवर्धक फूड बताया गया है और इसके सेवन से कमजोरी दूर होती है। वहीं, शरीर में आयरन, फॉस्फोरस और कई प्रकार के मिनरल्स की कमी भी पूरी करता है सहजन। आयुर्वेद में सहजन की फलियों के अलावा इसके पत्तों और फूलों को भी बहुत गुणकारी बताया गया है। आयुर्वेद के अनुसार, मोरिंगा या सहजन के पत्तों के सेवन से कई प्रकार की बीमारियां और हेल्थ प्रॉब्लम्स से आराम मिलता है। (Moringa Leaves Benefits In Ayurveda)
दरअसल, आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, मोरिंगा या सहजन का पेड़ ऑल इन वन होता है। इसके फल, फूलों और पत्तियों में एंटीबायोटिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एनाल्जेसिक, एंटीकैंसर, एंटीऑक्सिडेंट, एंटीडायबिटिक और एंटीवायरल गुण होते हैं। इसके साथ ही यह एंटीफंगल और एंटी एजिंग तत्वों से भी भरपूर होता है। आइए जानें मोरिंगा की पत्तियों के सेवन से किन-किन बीमारियों में आराम मिलता है और किन हेल्थ प्रॉब्लम्स में यह एक कारगर आयुर्वेदिक औषधी की तरह काम करता है। (Moringa Leaves Benefits In Ayurveda In Hindi)
मोरिंगा में पाए जाते हैं ये पोषक तत्व (Nutritional Value Of Moringa Leaves In Hindi)
विटामिन सी का एक बेहतरीन स्रोत है मोरिंगा के पत्ते और एक्सपर्ट्स के अनुसार, इसके पत्तों में विटामिन की मात्रा संतरों की तुलना में 7 गुना अधिक होती है। वहीं, पोटैशियम का स्तर भी मोरिंगा लीव्ज में काफी अधिक होता है। यह केले की तुलना में 15 गुना अधिक पोटैशियम वाला फूड माना जाता है। वहीं मोरिगा के पत्तों में ये तत्व भी पाए जाते हैं-
विटामिन ए (Vitamin A) और विटामिन बी ग्रुप के बी 1, बी3 और बी-6 जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होता है मोरिंगा।
इसमें फोलेट (folates) पाया जाता है।
मोरिंगा में मैग्नीशियन, ज़िंक और फॉस्फोरस पाया जाता है।
कैल्शियम की मात्रा भी मोरिंगा में अधिक होती है.
मोरिंगा के पत्तों से दूर होती हैं ये बीमारियां (Health problems and diseases in which Moringa is beneficial)
हेयर फॉल की समस्या से परेशान लोगों को मोरिंगा के पत्तों की सब्जी खाने या इसका जूस पीने से लाभ होता है।
सर्दियों में गठिया के दर्द से परेशान लोगों को मोरिंगा के पत्तों का सेवन करने से लाभ होता है।
मोरिंगा के पत्ते खाने से अस्थमा के लक्षणों से भी आराम मिलता है।
एनिमिया के मरीजों के शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाकर कमजोरी दूर करता है मोरिंगा
बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है मोरिंगा। (Moringa Leaves Benefits In Ayurveda)
हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिहाज से भी मोरिंगा का सेवन लाभकारी है।
यह शरीर की मेटाबॉलिक रेट बढ़ाकर वेट लॉस में मदद करता है।
किन लोगों को नहीं करना चाहिए मोरिंगा का सेवन
मोरिंगा या सहजन एक गर्म तासीर वाला फूड है और इसके सेवन से शरीर का प्रकृति दोष(prakriti doshas) जैसे कफ, वात और पित्त का असंतुलन बढ़ता है।
इसके सेवन से एसिडिटी और डाइजेस्टिव प्रॉब्लम बढ़ सकती हैं। इसीलिए, जिन लोगों को पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं हैं वे इसका सेवन ना करें।
महिलाओं को भी मोरिंगा का सेवन सावधानी से करने की सलाह दी जाती है क्योंकि इसके सेवन से पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं (periods related problems) बढ़ सकती हैं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.