Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सब्जी से लेकर पराठे में यूज होने वाले मेथी दाने देते हैं शरीर को ये 5 जबरदस्त फायदे, आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानिए कैसे करें सेवन

आप रात के वक्त साफ बर्तन में आधा चम्मच मेथी दाने को आधे कप पानी में भिगो दें और सुबह इस पानी को पिएं। आप चाहें तो भीगे हुए दानों को चबा-चबाकर भी खा सकते हैं।

सब्जी से लेकर पराठे में यूज होने वाले मेथी दाने देते हैं शरीर को ये 5 जबरदस्त फायदे, आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानिए कैसे करें सेवन
सब्जी से लेकर पराठे में यूज होने वाले मेथी दाने देते हैं शरीर को ये 5 जबरदस्त फायदे, आयुर्वेदा एक्सपर्ट से जानिए कैसे करें सेवन

Written by Jitendra Gupta |Published : February 2, 2022 12:00 PM IST

आपने पहले भी कई लेख में मेथी के ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ के बारे में पढ़ा होगा। मेथी का इस्तेमाल भारतीय व्यंजनों में बखूबी किया जाता है। आप इसे अपने खाने में खाई जाने वाली सब्जी से लेकर पराठे में इस्तेमाल कर सकते हैं। गुजरात आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में आयुर्वेदाचार्य, बीएएमएस आयुर्वेदिक डॉक्टर डॉ. वैद्य बताते हैं कि आयुर्वेद में सदियों से इसके पत्ते और दानों का औषधि के रूप में इस्तेमाल होता आ रहा है। मेथी में ढेर सारे गुण और पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनमें कैरोटीन, कॉपर, जिंक, सोडियम, फोलिक एसिड और मैग्नीशियम का नाम प्रमुख रूप से आता है।

बात करें आयुर्वेद में मेथी के दानों के गुणों की तो इन दानों को अपने गर्म गुणों के लिए जाना जाता है। हालांकि आप इन दानों की गर्माहट को कम करने के लिए कुछ समय तक इन्हें पानी में भिगोकर रख दें और उसके बाद ही इन दानों का प्रयोग करें। आप रात के वक्त साफ बर्तन में आधा चम्मच मेथी दाने को आधे कप पानी में भिगो दें और सुबह इस पानी को पिएं। आप चाहें तो भीगे हुए दानों को चबा-चबाकर भी खा सकते हैं, जो आपको ढेर सारे फायदा पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

मेथी दानों से शरीर को मिलने वाले फायदे

1-ब्लड शुगर करती है कंट्रोल

मेथी के दानों में गेलेक्टोमैनन नाम का फाइबर मौजूद होता है, जो हमारे खून में ब्लड शुगर को अवशोषित करने का काम करता है। मेथी दानों का नियमित सेवन आपके ब्लड शुगर को कंट्रोलकरने में मदद करता है। इसलिए इनका सेवन करने की सलाह दी जाती है।

Also Read

More News

2-वजन घटाने में फायदेमंद मेथी के दाने

मेथी के दानों में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो कहीं न कहीं आपको वजन कम करने में मदद करती है। अगर आप मेथी दानों का पानी पीते हैं तो ऐसा करने के बाद आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती है। मेथी न सिर्फ शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का काम करती है बल्कि इसके सेवन से आपको वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

3-कब्ज से मिलता है छुटकारा

अगर आपको कब्ज की समस्या है तो निश्चित रूप से आपको अपनी डाइट में बदलावकरने की जरूरत है। जी हां, ये एक ऐसा नुस्खा है, जो आपकी कब्ज की समस्या की दूर कर सकता है। मेथी में मौजूद फाइबर, कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है और आपको पेट की दूसरी परेशानियों से राहत पहुंचाता है।

4-पाचन तंत्र होता है बेहतर

मेथी के दानों का नियमित रूप से सेवन आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है और आपको पेट से जुड़ी दूसरी परेशानियों जैसे अपच, गैस या एसिडिटी की समस्याओं से आराम दिलाने में भी मदद करता है। आप नियमित रूप से इसके इस्तेमाल से पाचन तंत्र को बेहतर बना सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5- कमर दर्द में मिलता है आराम

मेथी के दानों में फ्लेवनॉयड जैसे पोषक तत्त्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर में हो रही सूजन व जलन को कम करने में मदद करते हैं। यही कारण है कि इसका नियमित सेवन आपको कमर दर्द, जोड़ों के दर्द में राहत दिलाने का काम करता है।

About the Author

... Read More