
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : May 31, 2024 12:24 PM IST
Latakaranja Benefits: आपने अक्सर नदियों, तालाबों और कीचड़ वाली जगहों पर लताकरंज की लताएं देखी होगी। इसके पत्ते, फल और शाखाएं, सभी हिस्से कांटों से भरे होते हैं। आमतौर पर ये लताएं किसी सहारे के चारों तरफ लिपटते हुए ऊपर की दिशा में बढ़ती हैं। इसकी शाखाएं फैली हुई और भूरे रंग की होती हैं। साधारण सा दिखने वाला यह पौधा कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आयुर्वेद में इसकी जड़, पत्ते और छाल आदि को बहुत उपयोगी बताया गया है। लताकरंज का इस्तेमाल कई बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। आज इस लेख में हम आपको लताकरंज के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं (Latakaranja Benefits In Hindi) –
लताकरंज के पत्तों और बीज का इस्तेमाल बुखार के घरेलू इलाज के रूप में किया जाता है।इसमें एंटीस्पास्मोडिक गुण होते हैं, जो ऐंठन को दूर करने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल से कई तरह के बुखारों को ठीक किया जा सकता है। यही वजह है कि इसे फीवर नट के नाम से भी जाना जाता है।
बवासीर की समस्या में लताकरंज का उपयोग लाभकारी साबित हो सकता है। इसके पत्तों को पीसकर रोगी को पिलाने से बवासीर में फायदा मिलता है। इसके अलावा, बवासीर में इसके जड़ और छाल का उपयोग भी किया जा सकता है। अगर आप बवासीर की समस्या से परेशान हैं, तो किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह लेकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
उल्टी रोकने के लिए भी लताकरंज का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए लताकरंज के सूखे पत्तों का चूर्ण बना लें। उल्टी होने पर इस चूर्ण को शहद में मिलाकर चाटने से जल्द आराम मिल सकता है।
खांसी और जुकाम की समस्या में लताकरंज का उपयोग लाभदायक होता है। खांसी होने पर लताकरंज का काढ़ा बनाकर पीने से लाभ मिलता है। इसके लिए आप काढ़ा बनाते उसमें थोड़ी सी काली मिर्च भी डाल सकते हैं, जिससे जल्द राहत मिल सके।
गठिया की समस्या से राहत पाने के लिए लताकरंज का उपयोग फायदेमंद साबित हो सकता है। लताकरंज की पत्तियों और तने को पीसकर सूजन वाली जगह पर लगाने से सूजन कम हो जाती है। इससे अलावा, लताकरंज के तेल से मालिश करने से जोड़ों में दर्द और गठिया के दर्द से जल्द आराम मिल सकता है।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.