Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और पेशाब से जुड़ी बीमारियों में कारगर है कमरकस, जानिए क्या है कमरकस और फायदे

Kamarkas Ke Fayde: औषधीय गुणों से युक्त कमरकस (गोंद) में कई समस्याओं और बीमारियों को दूर करने की क्षमता है। 

डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और पेशाब से जुड़ी बीमारियों में कारगर है कमरकस, जानिए क्या है कमरकस और फायदे

Written by Atul Modi |Published : December 15, 2022 9:46 PM IST

कमरकस औषधीय गुणों से युक्त होता है। यह एक ऐसी जड़ी-बूटी है जिसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। कमरकस का आयुर्वेद में काफी महत्वपूर्ण स्थान है। कमरकस को पलास या टेसू के नाम से भी जाना जाता है। कमरकस का फल फूल पत्ती और छाल सभी औषधि के तौर पर प्रयोग किए जाते हैं। आज हम इस लेख में कमरकस से जुड़े कई सवालों के जवाब जानेंगे, जैसे कमरकस क्या है, कमर कस के फायदे (Kamarkas Ke Fayde) क्या हैं और कमरकस की तासीर क्या है?

कमरकस क्या है - Kamarkas Kya Hai

पलास या टेसू को ही कमरकस के नाम से जाना जाता है। कुछ लोग इसे कमरकस इसलिए कहते हैं क्योंकि इसका प्रयोग महिलाओं में प्रसव के बाद कमर और शरीर में आई कमजोरी को दूर करने के लिए करते हैं। पलास के पेड़ की डालियों को काटने पर उसमें से एक विशेष प्रकार के चिपचिपा पदार्थ का रिसाव होता है जो सूखकर गोंद की तरह बन जाता है। यह हल्के भूरे रंग का होता है। इसे ही कमरकस या पलास की गोंद कहते हैं। कमरकस का इस्तेमाल औषधि के रूप में विभिन्न समस्याओं को दूर करने में किया जाता है। कमरकस की तासीर गर्म होती है। आइए जानते हैं इसके फायदे क्या हैं?

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

कमरकस के फायदे - Kamarkas Ke Fayde

  • मूत्र संबंधी विकार: कमरकस का प्रयोग अक्सर मूत्र संबंधी विकारों में किया जाता है जैसे पेशाब में जलन, सही तरीके से पेशाब ना होना और किडनी से जुड़ी समस्याएं आदि।
  • कोलेस्ट्रॉल: जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल लेवल अधिक है उनके लिए कमरकस के पत्तों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है।
  • डायबिटीज: ब्‍लड शुगर के मरीजों के लिए भी कमरकस बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन के कुछ घंटों बाद ही ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित होने लगता है।
  • सूजन: जिन लोगों में सूजन की समस्या है उनके लिए कमरकस बहुत फायदेमंद है। हालांकि इस समस्या में कमर कस के फायदे पर और अधिक शोध होने की आवश्यकता है।
  • कमजोरी: डिलीवरी के बाद महिलाओं में आई शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए कमरकस का सेवन फायदेमंद है। कमरकस का लड्डू बनाकर सेवन किया जा सकता है।

About the Author

... Read More