आयुर्वेद की शक्तिशाली जड़ी-बूटी है गोखरू, यूरिन इन्फेक्शन से लेकर किडनी स्टोन तक का है रामबाण इलाज

Gokhru Benefits: गोखरू एक बेहद शक्तिशाली जड़ी-बूटी है, जिसका इस्तेमाल शरीर की कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जा सकता है। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : May 28, 2024 8:26 AM IST

Gokhru Benefits: आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी-बूटियां हैं, जिनका इस्तेमाल कई गंभीर बीमारियों का इलाज करने के लिए सदियों से किया जा रहा है। ऐसी ही एक प्रभावी जड़ी-बूटी है गोखरू। इसे गोक्षुरा और ट्रिबुलस टेरेस्ट्रिस के नाम से भी जाना जाता है। इसके सेवन से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। यह वात कफ और पित्त दोष को संतुलित करने में मदद करती है। इसके सेवन से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। आइए, इस लेख में आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ रितु चड्ढा से जानते हैं गोखरू के फायदों के बारे में -

किडनी स्टोन से छुटकारा दिलाए

आयुर्वेद में किडनी की पथरी का इलाज करने के लिए गोखरू का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। इसमें मूत्रवर्धक गुण मौजूद होते हैं, जिससे पेशाब बढ़ता है। नियमित रूप से गोखरू चूर्ण का सेवन करने से किडनी की पथरी को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है।

सिरदर्द से राहत दिलाए

कुछ लोगों को शरीर में पित्त बढ़ने के कारण सिरदर्द की समस्या होने लगती है। गोखरू का सेवन करने से पित्त की मात्रा को कम करने में मदद मिलती है। इससे बार-बार होने वाले सिरदर्द से राहत मिल सकती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए गोखरू का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें सैपोनिन नामक तत्व मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद कर सकता है।

पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ाए

आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण पुरुषों में लो स्पर्म काउंट की समस्या आम हो गई है। गोखरू का सेवन करने से स्पर्म का उत्पादन बढ़ता है। साथ ही, यह स्पर्म की गुणवत्ता और गतिशीलता को सुधारने में भी मदद करता है। इसके नियमित सेवन से पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या दूर हो सकती है। इसके लिए आप रोजाना गोखरू पाउडर का सेवन दूध के साथ कर सकते हैं।

यूरिन इन्फेक्शन से राहत दिलाए

यूरिन इन्फेक्शन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए गोखरू का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो यूरिन इन्फेक्शन को दूर करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसमें मूत्रवर्धक गुण होते हैं, जिससे बैक्टीरिया पेशाब के जरिए बाहर निकल जाते हैं।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.