साधारण लहसुन से 10 गुना फायदेमंद है कश्मीरी लहसुन, काजू-बादाम से कम नहीं है इसकी शक्ति, जानें सभी फायदे

साधारण सफेद लहसुन की तुलना में कश्मीरी लहसुन बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानें इसके गुण और स्वास्थ्य लाभ।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 4, 2024 3:57 PM IST

Kashmiri Garlic Health Benefits: हिमालयन लहसुन जिसे कश्मीरी लहसुन या पोथी लहसुन (Pothi Garlic) भी कहा जाता है, पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह लहसुन हिमालयी क्षेत्र (Himalayan Garlic)  में उगाया जाता है। इसमें कार्बानिक गुण होते हैं जिसकी वजह से इसके न्यूट्रिएंट्स बढ़ जाते हैं। इसका स्वाद में तीखापन होता है जिसकी वजह से कश्मीरी लहसुन (Kashmiri Lahsun) से आपके खाने को भी एक अलग लज्जत आती है। साथ ही लहसुन खाने से स्वास्थ्य को होने वाले फायदों के बारे में पढ़ें यहां। (Health benefits of consuming Kashmiri Garlic)

कश्मीरी लहसुन खाने से  हेल्थ को होते हैं ये फायदे (Advantages of eating Kashmiri lahsun)

हाई ब्लड प्रेशर होता है नियंत्रित

लहसुन ब्लड को पतला बनाने और उसकी डेंसिटी कम करने में मदद करता है। कश्मीरी लहसुन खाने से मसल्स को भी आराम मिलता है। ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान लोगों को कश्मीरी लहसुन खाने से मदद होती है। इसमें पाए जाने वाले केमिकल कपाउंड हाइड्रोजन सल्फाइड ब्लड प्रेशर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है।

संक्रमण और वायरस से बचाव

कश्मीरी लहसुन एक नेचुरल एंटीबायोटिक है। यह एंथ्रेक्स और ई. कोली जैसे बैक्टेरिया को खत्म करता है। संक्रमण और वायरस से बचाव के लिहाज से भी कश्मीरी लहसुन का सेवन लाभकारी होता है। लहसुन में मौजूद एलिसिन (Allicin) नामक तत्व कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने का काम करता है। इससे हार्ट को हेल्दी रखने में मदद होती है।

कैंसर का रिस्क होता है कम

कश्मीरी लहसुन खाने से ब्लड क्लॉटिंग रोकने में मदद होती है। खून पतला होने से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। इससे ब्लड प्रेशर लेवल नियंत्रित रहता है और हार्ट अटैक जैसी स्थितियों का खतरा कम होता है।

कश्मीरी लहसुन खाने का सही तरीका क्या है? (How to eat kashmiri lahsun )

हिमालयन लहसुन की 2-3 कलियां लें और उसका छिलका उतार लें।

अब इसे चबाकर खा लें। उसके बाद थोड़ा-सा पानी पीएं।

बेहतर परिणाम के लिए सुबह खाली पेट लहसुनका सेवन करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source