हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए खाएं काली किशमिश, जानें खाने का तरीका

हड्डियों से लेकर इम्यून सिस्टम के लिए लाभकारी है काली किशमिश का सेवन, आइए जानें इसके सेवन के सही तरीके।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 28, 2023 7:01 AM IST

health benefits of eating black raisins: ओवरऑल हेल्थ के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन बहुत लाभकारी माना जाता है। अंजीर, खुबानी और खजूर की तरह ही किशमिश और मुनक्का खाने से भी हेल्थ (munakka khane ke fayde in hindi) बेहतर होती है। किशमिश विटामिन बी (Vitamin B), फॉस्फोरस (Phosphorus), पोटैशियम (Potassium) और कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। काली किशमिश खाने से ना केवल डाइजेस्टिव सिस्टम, इम्यून सिस्टम और हड्डियों की हेल्थ बेहतर होता है। गठिया, दांतों के दर्द और ऑस्टियोपोरोसिस (osteoporosis) जैसी समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए काली किशमिश एक हेल्दी फूड है और सर्दियों में होने वाली तकलीफ, बदन दर्द और जॉइंट पेन जैसी परेशानियों से राहत दिलाने में सहायता करता है इस ड्राई फ्रूट का सेवन। आइए जानें काली किशमिश के सेवन के अन्य सभी फायदे और सेवन का सही तरीका।

काली किशमिश खाने के सभी फायदे (Kaali Kishmish  khane ke fayde in hindi.)

खून की कमी करे दूर (benefits of black raisins-treat anemia)

जिन लोगों को एनिमिया या शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल कम होने जैसी समस्याएं हैं उनके लिए काली किशमिश का सेवन लाभकारी माना जाता है। मुनक्का या ब्लैक किशमिश आयरन से भरपूर फूड है और यह रक्त बढ़ाने का काम करता है।

मूड होता है अच्छा (benefits of black raisins-boost moods)

मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याओं से बार-बार परेशान होने वाले लोगों को सुबह खाली पेट काली किशमिश का सेवन करने की सलाह अक्सर डायटिशियन्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाती है। ऐसे में मानसिक तनाव, उदासी, थकान और चिड़चिड़ापन महसूस करने वाले लोगों को काली किशमिश का सेवन रोज करना चाहिए।

डायबिटीज में भी काली किशमिश है गुणकारी (benefits of black raisins-helps in diabetes management)

हाई ब्लड शुगर लेवल से पीड़ित लोगों को या इंसुलिन रेजिस्टेंस को कंट्रोल करने के लिए भी किशमिश का सेवन अगर सही तरीके से किया जाए तो यह बहुत असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए काली किशमिश के कुछ दानों को रातभर या 7-8 घंटों के लिए पानी में भिगो कर रख दें और अगले दिन इन्हें चबा कर खा लें।

महिलाओं के लाभकारी है किशमिश का सेवन (benefits of black raisins-helpful in PMS)

लड़कियों और महिलाओं की कई कॉमन समस्याओं से राहत पाने के लिए काली किशमिश का सेवन (benefits of eating kishmish) बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। यह पीरियड्स से पहले और बाद में होने वाली समस्याओं (periods related problems) और पीएमएस के लक्षणों (Symptoms of PMS) से आराम पाने के लिए भी आप किशमिश या मुनक्का का सेवन कर सकते हैं।

पीरियड्स से जुड़ी प्रॉब्लम्स करे कम (How to consume black raisins for maximum benefits)

सेलिब्रिटी डायटिशियन और न्यूट्रशनिस्ट रुजुता दिवेकर(Celebrity dietician Rujuta Diwekar diettips) भी पीरियड्स से जुड़ी प्रॉब्लम्स में काली किशमिश खाने की टिप लड़कियों को देती हैं। इसके लिए वे किशमिश का सेवन इस तरह करने की सलाह देती हैं-

  • एक गिलास पानी में 2 चम्मच काली किशमिश के दाने डालें।
  • पानी में भिगोने से पहले किशमिश को अच्छी तरह साफ कर लें।
  • अब इसे ढंककर रख दें और अगले दिन सुबह किशमिश के दानों को चबाकर खा लें और इसका पानी पी लें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source