Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इन बीमारियों को दूर रखता है दालचीनी का पानी, जानें क्या है डाइट में शामिल करने का सही तरीका

बीमारियों को दूर करने के लिए अब गोलियां की बजाय दालचीनी के पानी का विकल्प अपनाइए। दालचीनी के पानी (Health Benefits of Cinnamon water in Hindi) में आयरन, पोटैशियम, कॉपर, जिंक जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को अंदर से डिटॉक्स करके बीमारियों से बचाते हैं।

इन बीमारियों को दूर रखता है दालचीनी का पानी, जानें क्या है डाइट में शामिल करने का सही तरीका

Written by Ashu Kumar Das |Published : September 19, 2025 11:03 AM IST

Health Benefits Of Drinking Cinnamon Water : प्रदूषण, गंदा पानी, मच्छर और खराब लाइफस्टाइल के कारण लोगों को कई प्रकार की बीमारियां हो रही हैं। इन बीमारियों को दूर करने के लिए लोग एक के बाद एक कई गोलियां भी खा रहे हैं, लेकिन इसका असर नहीं दिख रहा है। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो रुक जाइए बीमारियों को दूर करने के चक्कर में आप बिना सोचे-समझें गोलियां खा रहे हैं, वो शरीर को चुस्त नहीं बल्कि बर्बाद कर रही है। बीमारियों को दूर करने के लिए अब गोलियां की बजाय दालचीनी के पानी का विकल्प अपनाइए।

दालचीनी के पानी (Health Benefits of Cinnamon water in Hindi) में आयरन, पोटैशियम, कॉपर, जिंक जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को अंदर से डिटॉक्स करके बीमारियों से बचाते हैं। तो चलिए आज दिल्ली के भाग्य आयुर्वेदा की न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन पूजा सिंह से जानते हैं दालचीनी का पानी पीने से कौन सी बीमारियां दूर रहती हैं।

किन बीमारियों में फायदेमंद है दालचीनी का पानी

1. फ्लू, सर्दी और खांसी : बदलते मौसम में होने वाले सर्दी, खांसी और फ्लू जैसे इम्यून सिस्टम से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में दालचीनी का पानी बहुत मददगार होता है। दालचीनी के पानी में आयरन, फाइबर और कॉपर के गुण होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को रिकवर करके फ्लू, सर्दी और खांसी से राहत दिलाते हैं।

Also Read

More News

2. पाचन से जुड़ी बीमारी : पैकेट वाले चिप्स, कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड खाने की वजह से इन दिनों लोगों को पेट में दर्द, कब्ज, एसिडिटी और डायरिया जैसी परेशानियां हो रही हैं। पाचन तंत्रिका से जुड़ी इन बीमारियों को दूर करने में दालचीनी का पानी बहुत फायदेमंद होता है। दालचीनी के पानी में हाई फाइबर होता है, जो मल को मुलायम बनाकर पाचन तंत्रिका से जुड़ी बीमारियों को दूर करता है।

3. हार्ट से जुड़ी बीमारियां:  डाइटिशियन पूजा सिंह के अनुसार, रोजाना आधा कप दालचीनी का पानी पीने से शरीर का बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और ये हार्ट पर पड़ने वाले अतिरिक्त दबाव को कम करता है। दालचीनी का पानी पीने से हार्ट से जुड़ी बीमारियां दूर रहती हैं।

4. ब्लड प्रेशर करें कंट्रोल : दालचीनी का पानी पीने से शरीर का ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। दालचीनी के पानी में पोटैशियम, आयरन और हाई फाइबर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में करके हार्ट और आंखों से जुड़ी बीमारियां का खतरा कम करते हैं।

5. डायबिटीज : दालचीनी के पानी में कुछ ऐसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट दालचीनी का पानी पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है और डायबिटीज जैसी लाइलाज बीमारी दूर होती है।

दालचीनी का पानी कैसे तैयार किया जाता है?

दालचीनी का पानी तैयार करना बहुत ही आसान काम है। दालचीनी का पानी घर पर तैयार करने के स्टेप नीचे  बताए गए हैंः

1. सबसे पहले एक सॉस पैन में 2 कप पानी को हल्का गुनगुना कर लें।

2. गुनगुने पानी में दालचीनी का 1 टुकड़ा लें और इसे उबालने के लिए छोड़ दें।

3. दालचीनी के टुकड़े को गर्म पानी में 2 से 3 मिनट के लिए उबालें और छान लें।

4. आपका दालचीनी का पानी पीने के लिए तैयार हो चुका है।

5. आप चाहें आधा गिलास गुनगुने पानी में 1 चुटकी दालचीनी का पाउडर भी मिलाकर भी दालचीनी का पानी बनाकर पी सकते हैं।

दालचीनी का पानी पीने का सही तरीका- Right way to Drink Cinnamon Water

दालचीनी का पानी रोजाना सुबह खाली पेट पानी ज्यादा फायदेमंद रहता है।

आप चाहें तो खाना खाने से 1 घंटा पहले भी दालचीनी का पानी पी सकते हैं।

Highlights

दालचीनी के पानी में आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

दालचीनी का पानी शरीर को डिटॉक्स करता है।

दालचीनी का पानी पीने से शरीर का बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।