Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सुबह नीम-हल्दी खाकर शरीर रह सकता है निरोगी, आसपास भी नहीं फटकेंगी ये बीमारियां

क्या आप जानते हैं कि हल्दी और नीम का सेवन एकसाथ करने से कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से आराम मिल सकता है।

सुबह नीम-हल्दी खाकर शरीर रह सकता है निरोगी, आसपास भी नहीं फटकेंगी ये बीमारियां

Written by Sadhna Tiwari |Updated : December 14, 2022 7:04 PM IST

Neem Turmeric Health Benefits: आयुर्वेदिक हर्ब्स की बात की जाए तो जिन चीजों का नाम बार-बार लिया जाता है उनमें नीम की पत्तियां और हल्दी का नाम सबसे पहले याद आता है। इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर वायरल इंफेक्शन से लड़ने जैसी समस्याओं में नीम की पत्तियों, नीम की छाल, नीम के फूलों और नीम के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, हल्दी के लेप की मदद से जहां चोट से आराम पाने की कोशिश की जाती है वहीं, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लोग हल्दी के दूध का सेवन करते हैं। ये दोनों ही कई चिकित्सिय गुणों से भरपूर हैं इसीलिए, एक्सपर्ट्स फॉर्मूलाज़ से लेकर दादी-नानी के नुस्खों में भी हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि हल्दी और नीम का सेवन एकसाथ भी किया जाता है और यह कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से आराम पाने के लिए किया जाता है। यहां पढ़ें क्यों दी जाती है नीम-हल्दी के एकसाथ सेवन की सलाह और क्या हैं इसके फायदे। (Neem Turmeric Health benefits in Hindi)

नीम और हल्दी का सेवन एकसाथ करने के क्या फायदे हैं? ( Turmeric and neem benefits in hindi)

गुणकारी होने के कारण नीम की पत्तियां (neem leaves) चबाने जैसे नुस्खे लम्बे समय से हमारे आसपास के लोगों द्वारा इस्तेमाल किए जाते रहे हैं। नीम में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टेरियल तत्व और एंटीफंगल गुण होते हैं। जब आप नीम की पत्तियां चबाते हैं या नीम के पाउडर का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर को इन तत्वों का लाभ मिल पाता है। वहीं, हल्दी भी एंटीफंगल और एंटीबैक्टेरियल तत्वों से भरपूर होती है। हल्दी में पाया जाने वाला कर्क्यूमिन (curcumin) कैंसर जैसी गम्भीर बीमारियों का खतरा भी कम करता है। कुछ लोगों को सुबह खाली पेट हल्दी और नीम के पाउडर की गोलियां बनाकर खाने की आदत होती है। तो वहीं, हल्दी और नीम की हर्बल चाय पीना भी बहुत से लोगों को पसंद आता है। आइए जानें इन दोनों के एकसाथ सेवन करने के स्वास्थ्य लाभों के बारे में-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

  1. शरीर को बैक्टेरियल इंफेक्शन (bacterial infection) और वायरस से सुरक्षा मिलती है।
  2. इस मिश्रण के सेवन से शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति या इम्यून पॉवर (Immune power) बढ़ती है।
  3. डाइजेस्टिव पॉवरबढ़ती है जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं।
  4. हल्दी और नीम का एकसाथ सेवन करने से सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से आराम मिलता है।
  5. नेचुरल ब्लड प्यूरीफायर की तरह काम करने वाली ये दोनों ही हर्ब्स रक्त को साफ रखती हैं और इससे कई बीमारियों का रिस्क कम होता है।