इसबगोल और त्रिफला का एक साथ सेवन करने से दूर होंगी ये 5 परेशानियां, इस तरह करें सेवन

Isabgol and Triphala Benefits : इसबगोल और त्रिफला चूर्ण का एक साथ सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसका सेवन करने से होने वाले फायदे-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : September 28, 2024 12:32 PM IST

Isabgol and Triphala Benefits :  इसबगोल और त्रिफला का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। यह पाचन संबंधी परेशानियों को दूर कर सकता है। वहीं, त्रिफला में आयुर्वेद गुण होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुणों का भंडार है। अगर आप त्रिफला चूर्ण का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी कई तरह की परेशानियां दूर हो सकती हैं। इन दोनों को एक साथ मिक्स करके लेने से आप कब्ज से लेकर अपच, कमजोर इम्यूनिटी जैसी परेशानियों को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसबगोल और त्रिफला चूर्ण का एक साथ सेवन करने से होने वाले फायदे क्या हैं?

कब्ज की परेशानी को करे दूर

इसबगोल और त्रिफला का एक साथ सेवन करने से कब्ज की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। अगर आपको कब्ज की शिकायत है, तो रात में सोने से पहले गर्म पानी या दूध लें, इसमें त्रिफला चूर्ण और इसबगोल बराबर मात्रा में मिक्स करें। इससे मल त्याग की समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

शरीर का बढ़ता वजन करे कम

इसबगोल और त्रिफला का एक साथ सेवन करने से शरीर के बढ़ते वजन को कम किया जा सकता है। इसे आप दूध या गर्म पानी के साथ एक साथ ले सते हैं। गुनगुने पानी के साथ रात में सोने से पहले इसका सेवन करने से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। यह गट हेल्थ को बेहतर कर सकता है।

पेट की करे बेहतर सफाई

इसबगोल और त्रिफला का एक साथ सेवन करने से आपके गट हेल्थ को बेहतर किया जा सकता है। यह आंतों की गहराई से सफाई करके आपके शरीर की अतिरिक्त गंदगी को बाहर निकाल सकता है। इससे आपके गट को क्लीन करके आपके पेट को भी दुरुस्त करता है।

वात, कफ और पित्त को करे संतुलित

इसबगोल और त्रिफला का सेवन करने से त्रिदोष (वात, कफ़, पित्त) संतुलित करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, त्रिफला में कई औषधीय गुण जैसे- एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुण होते हैं, जो आपके वात, कफ और पित्त दोष को दूर करने में प्रभावी हो सकता है।

आंखों की रोशनी में करे सुधार

आंखों की रोशनी को बेहतर करने के लिए आप इसबगोल और त्रिफला का एक साथ सेवन कर सकते हैं। इसे आप रोजाना रोजाना पानी या फिर गर्म दूध के साथ ले सकते हैं।

Also Read: फैटी एसिड की समस्या में कारगर है इसबगोल

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source