Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पुरुषों के शरीर में छिपी इन 5 कमियों को दूर करेगा लौंग, बस जान लें क्या है उपयोग का सही तरीका

Laung Khane ke Fayde: लौंग एक ऐसा मसाला है, जिसका इस्तेमाल न केवल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, बल्कि इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। रोजाना लौंग का सेवन करने से पुरुषों को कई तरह की समस्याओं से निजात मिलती है।

पुरुषों के शरीर में छिपी इन 5 कमियों को दूर करेगा लौंग, बस जान लें क्या है उपयोग का सही तरीका

Written by intern23.seo |Updated : October 25, 2023 6:00 PM IST

Health benefits of Clove: भारत में मसाले न केवल खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करते हैं बल्कि इनके अपने बहुत से स्वास्थ्य लाभ भी हैं। इसलिए भारतीय रसोई को घरेलू दवाखाना भी कहा जाता है। मसाले के डिब्बे में रखें सारे मसाले किसी न किसी तरह हमारे स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाते ही हैं। ऐसा ही एक भारतीय मसाला है लौंग, जिसके सेवन से हमारी हेल्थ को कई लाभ मिलते हैं। खासकर पुरुषों के लिए लौंग काफी फायदेमंद साबित होती है। शुगर से लेकर यौन विकारों तक लौंग के कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं। इसके अलावा लौंग के सेवन से आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। जानिए लौंग के 5 स्वास्थ्य लाभ..

1. इम्यूनिटी होगी मजबूत

यदि आपकी इम्यूनिटी काफी कमजोर है जिसके चलते आप जल्दी-जल्दी बीमार होते रहते हैं। तो लौंग का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाला है। विटामिन-सी और जिंक जैसे पोषक तत्वों से भरपूर लौंग आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने का काम करती है। जिससे आपका शरीर रोगों से लड़ने के लिए तैयार रहता है।

2. दांत के दर्द में राहत

यदि आपको दांत में दर्द या फिर मसूड़ों में किसी तरह की सूजन है। इसके अलावा मसूड़ों की ब्लीडिंग में भी लौंग का इस्तेमाल काफी फायदेमंद रहता है। क्योंकि लौंग में भरपूर एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो इसे मुंह के स्वास्थ्य के लिए शानदार बनाते हैं। आपके दांतों को हेल्दी रखने में लौंग का इस्तेमाल किया जा सकता है। दांत में दर्द होने पर आप लौंग को दातों के बीच दबाकर भी रख सकते हैं, इससे भी दर्द में काफी तेज लाभ होता है।

Also Read

More News

3. ब्लड प्रेशर होगा कंट्रोल

आज हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से काफी लोग जूझ रहे हैं। यदि आप भी बढ़े हुए ब्लड प्रेशर से परेशान हैं तो आपको लौंग का नियमित सेवन करना चाहिए। पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे तत्वों से भरपूर लौंग आपके बढ़े हुए रक्तचाप को कंट्रोल रखने का काम करती है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए आप रोज रात को ताजे पानी के साथ 2 लौंग सीधा निगल सकते हैं।

4. यौन दोष होंगे ठीक

जिन पुरुषों को अपना स्पर्म काउंट बढ़ाना है या जो यौन संबंधी और किसी विकार का सामना कर रहे हैं वह दूध में लौंग डालकर उसका सेवन कर सकते हैं। 1 गिलास दूध में 4-5 लौंग डालकर उबालें और फिर इस दूध को पी लें। इससे सभी यौन संबंधी विकारों में लाभ होता है। इसके अलावा आप रात में सोने से पहले आधा चम्मच लौंग का चूर्ण भी गर्म दूध के साथ ले सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5. बढ़ेगा स्टैमिना

लौंग का सेवन करने से हमारे शरीर का स्टैमिना भी काफी बढ़ जाता है। यदि आप कोई काम करते हुए जल्दी थक जाते हैं या किसी काम को आप लंबे समय तक नहीं कर पाते हैं तो इसका मतलब है कि आपका स्टैमिना काफी कमजोर हो चुका है। इस समस्या से जूझ रहे लोगों को दूध में लौंग उबालकर इसका सेवन करना चाहिए। रोज दूध और लौंग का सेवन करने से हमारा स्टैमिना काफी बढ़ जाता है।

About the Author

... Read More